ओरु अदार लव का टीजर OUT, एक बार फिर छा गए प्रिया प्रकाश और रोशन अब्दुल
दो दिन पहले जिस फिल्म के एक 26 सेकेंड के वीडियो ने रातों रात प्रिया प्रकाश वरियर को पॉपुलर कर दिया।प्रिया प्रकाश वरियर एक दिन में नेशनल क्रश बन गईं और उनके एक्सप्रेशन की भी खूब तारीफ हुई। अब उनकी इसी फिल्म यानि ओरु अदार लव का नया टीजर रिलीज किया है।
इस टीजर में प्रिया प्रकाश और रोशन अब्दुल राहुफ़ के बीच के बहुत ही क्यूट सीन को दिखाया गया है जिसमें दोनों ही काफी अच्छे लग रहे हैं। स्कूल के लव स्टोरी पर बनी इस फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज पहले ही अच्छा खासा बढ़ गया है और अब फैन्स को बस इस फिल्म का इंतजार है।आप भी देखिए फिल्म का नया टीजर।
Here it is #Oruadaarlovd teaser 😊
— Priya Prakash Varrier (@priyaprakashv_) February 13, 2018
Need all ur support and love till the end. Watch it and enjoy ♥️#PriyaPrakash pic.twitter.com/Lo69ZUv7e5
ओरु अदार लव असल में एक मलयालम फिल्म है। इस टीजर में प्रिया प्रकाश और रोशन की केमेस्ट्री देखने लायक है। दोनों इसमें इशारों इशारों में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। फिल्म का एक गाना भी पहले रिलीज हो चुका है। टीजर को इस कदर पसंद किया गया है कि अब तक 26 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
आपको बता दें कि ये फिल्म 3 मार्च को रिलीज हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म लोगों को खूब पसंद आएगी। स्कूल और कॉलेज रोमांस को दर्शक देखना पसंद भी करते हैं।प्रिया प्रकाश फिल्म में लीड रोल में नहीं है लेकिन एक वीडियो की वजह से उन्हें अब घर-घर में पहचान मिल गई है।


Click it and Unblock the Notifications