'श्रीदेवी बंगलो' ट्रेलर रिलीज होते ही प्रिया प्रकाश वारियर पर भड़के फैंस- कहा, वाहियात फिल्म
एक आंख मारकर पूरे भारत में छा चुकी मलायलम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया और हर तरफ से फिल्म को गालियां मिल रही हैं। प्रिया प्रकाश और फिल्म के निर्माताओं पर लोग सोशल मीडिया पर बुरी तरह भड़क रहे हैं। बता दें, यह फिल्म सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी के जीवन पर आधारित है।
परेशानी यह नहीं है कि फिल्म श्रीदेवी पर है.. बल्कि फिल्म में श्रीदेवी को इतने घटिया तरीके से पेश किया गया है, जो किसी के लिए भी नागवार है। प्रिया प्रकाश वारियर के फैंस को उम्मीद नहीं थी कि वो इस तरह की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगी।

फैंस फिल्म को श्रीदेवी के अपमान के तौर पर देख रहे हैं और उनका मानना है कि फिल्ममेकर किसी प्रतिष्ठित अभिनेत्री का इस तरह मजाक कैसे बना सकते हैं। फैंस ही नहीं, श्रीदेवी के पति व निर्माता बोनी कपूर भी इस ट्रेलर से खासे नाराज़ हैं.. और उन्होंने इस फिल्म के लिए निर्माता को लीगल नोटिस भेज दिया है।
यहां देंखे फैंस के रिएक्शन-


Click it and Unblock the Notifications











