..................... Priya Prakash Varrier Shocking Cameo in Param Sundari From Viral Wink Girl to Background Artist - Hindi Filmibeat

आंख मारकर रातों-रात फेमस हुई एक्ट्रेस का हुआ ऐसा हाल, 'परम सुंदरी' में बनी बैकग्राउंड एक्टर, फैंस को लगा झटका!

Param Sundari

Priya Prakash Varrier Param Sundari background role: साल 2019 में एक मलयालम फिल्म आई थी 'ओरु अडार लव', इस फिल्म में एक हसीना ने रातों-रात लोगों का दिल चुरा लिया था। उस हसीना ने कैमरे पर आंख मारी लेकिन उस अदा ने लाखों लोगों को उनका दीवाना बना दिया और वो बन गईं नेशनल क्रश। हम बात कर रहे हैं प्रिया प्रकाश वारियर की, जो हाल ही में चौंकाने वाले रोल में नजर आईं।

विंक गर्ल बनी बैकग्राउंड आर्टिस्ट

विंक गर्ल के नाम से मशहूर प्रिया प्रकाश वारियर ने एक बार फिर से अपने फैंस को हैरान कर दिया है। लेकिन इस बार वजह कुछ अलग है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' में प्रिया प्रकाश को एक बैकग्राउंड आर्टिस्ट के तौर पर देखा गया।

उनका यह छोटा-सा रोल देखकर हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर चर्चा छिड़ गई कि इतनी मशहूर एक्ट्रेस ने आखिर इतना छोटा सा रोल क्यों किया और अगर किया भी तो ऐसा रोल क्यों किया वो किसी की नजरों में ही ना आए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई क्लिप

इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) और रेडिट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में प्रिय लाल-सफेद साड़ी में नजर आईं। वह फिल्म के एक सीन में भीड़ का हिस्सा बनीं और सिद्धार्थ मल्होत्रा के पीछे से गुजरती दिखीं। उनका यह पल भले ही कुछ सेकेंड का था, लेकिन फैंस ने तुरंत उन्हें पहचान लिया।

फैंस के रिएक्शन

कुछ फैंस को प्रिया प्रकाश वारियर को इस तरह बैकग्राउंड में देखकर निराशा हुई। एक ने लिखा- 'वो इससे बेहतर रोल की हकदार हैं।', दूसरे यूजर ने लिखा- 'वायरल स्टार से बैकग्राउंड आर्टिस्ट तक? उनके करियर को क्या हुआ?' कुछ फैंस ने तो यहां तक कह दिया कि प्रिय इस फिल्म की लीड रोल, यानी जान्हवी कपूर का किरदार निभा सकती थीं।

प्रिय प्रकाश वारियर का अब तक का सफर

प्रिय प्रकाश वारियर ने एक छोटे से विंक सीन से पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था। 2019 में वह गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली स्टार्स में से एक बन गईं। उन्होंने मलयालम फिल्म 'ओरु अडार लव' से शुरुआत की। इसके बाद वह तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी नजर आईं। 2023 में उन्होंने 'यारियां 2' में काम किया और फिर अजीत कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' में भी दिखीं।

हालांकि शुरुआती पॉपुलैरिटी के बाद उनका करियर उतना मजबूत नहीं रहा। अब उनकी आने वाली हिंदी फिल्में '3 मंकीज' और 'लव हैकर्स' हैं। फैंस को उम्मीद है कि इन फिल्मों से वह दोबारा अपनी जगह बनाएंगी और यह साबित करेंगी कि वह सिर्फ एक इंटरनेट सेंसेशन नहीं बल्कि एक टैलेंटेड एक्ट्रेस भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X