#Viral: लीजिए फिल्म रिलीज़ से पहले ही ब्लॉकबस्टर, एक पोस्टर से
पिछले हफ्ते वैलेंटाइन वीक पर प्रिया प्रकाश वारियर हर जगह ट्रेंड हुईं। जिन्हें नहीं पता उन्हें सारा मामला समझाते हैं। हुआ यूं कि कॉमेडियन ज़ाकिर खान ने सिंगल लड़कों को सख्त बने रहने की हिदायत दी।
फिर वैलेंटाइन वीक के पहले दिन सलमान ने ट्वीट किया कि मुझे लड़की मिल गई है। ज़ाकिर ने सबको याद दिलाया कि हम पिघल नहीं सकते। हमारे ग्रुप का एक लड़का शहीद हुआ है।
फिर ज़ाकिर की सख्त गैंग पर केरल से आक्रमण हुआ। दरअसल, एक मलयालम फिल्म ओरू अदार लव का प्रमोशन शुरू हुआ जिसमें प्रिया स्कूल में बैठी हैं और एक लड़के को आंख मार रही हैं।

बस इसके बाद आलम ये था कि प्रिया की फैन फॉलोइंग ज़ाकिर खान से ज़्यादा हो गई। इतना ही नहीं, सनी लियोन को पछाड़ते हुए प्रिया प्रकाश वारियर ने गूगल सर्च में टॉप पर अपना नाम जर्ड कराया।
इसके बाद ओरू अदार लव का टीज़र आया। इसमें प्रिया, गोलू चलाते हुए एक फ्लाइंग किस अपने बॉयफ्रेंड को भेजती दिखीं। ज़ाहिर सी बात है कि ये क्लिप भी वायरल हो गई।
अब जिस लड़की को रातों रात मीडिया ने नेशनल क्रश घोषित कर दिया, उसे अमूल ने दिया है एक ट्रिब्यूट और ये
ट्रिब्यूट भी बहुत ही क्यूट हैं।
आपको दिखाते हैं, अमूल के बेस्ट बॉलीवुड ट्रिब्यूट -


Click it and Unblock the Notifications