प्रिया प्रकाश वारियर के हॉट फोटोशूट ने मचाई सनसनी, ट्रोलर्स ने कहा अश्लील PICS तो दिया मुंहतोड़ जवाब
रातोंरात सेंसेशन मचाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह छाई हैं अपने लेटेस्ट हॉट फोटोशूट की वजह से। इस फोटोशूट में एकदम अलग ही अंदाज में प्रिया प्रकाश नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश वारियर की तस्वीरें धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। कुछ यूजर्स ने प्रिया प्रकाश वारियर को इन तस्वीरों पर उनके लुक को लेकर ट्रोल किया तो कुछ ने उन्हें सराहा।
सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश वारियर के लेटेस्ट फोटोशूट पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। डीप नेक लहंगे में प्रिया ने लेटेस्ट फोटोज को शेयर किया है। जिसमें वह किसी सुपरमॉडल से कम नहीं लग रही हैं। इसी के साथ उनका हेयरस्टाइल और एक्सप्रेशंस भी एकदम अलग है। इन सभी अलग अलग चीजों पर फैंस ने प्रतिक्रिया दी।
बता दें प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फोटो वीडियो को लेकर छाई रहती हैं। वह ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर लाखों यूजर्स फॉलो भी करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











