तलाक-दूसरी शादी-मिसकैरेज... और अब मां बनी ये हसीना, कभी प्रेग्नेंट होने के लिए करने वाली थे ये काम

Priya Malik Pregnant: स्टैंड-अप आर्टिस्ट और 'बिग बॉस 9' फेम प्रिया मलिक और उनके पति करण बख्शी पैरेंट्स बन गए हैं। जी हां, 24 मार्च 2024 को कपल ने अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे का वेलकम किया और अब उन्होंने फैंस के साथ अपनी इस खुशी को शेयर किया है।
'ईटाइम्स' के साथ अपनी एक हालिया बातचीत में प्रिया मलिक ने अपनी लाइफ की खुशी को शेयर करते हुए कहा कि उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने 24 मार्च 2024 को छोटी होली के शुभ अवसर पर अपने बेटे को जन्म दिया। प्रिया ने इसे एक जादुई अनुभव बताया और कहा कि वह ठीक हैं। इसके अलावा, उन्होंने उस निकनेम का भी खुलासा किया, जो उन्होंने और उनके पति करण ने अपने बेटे को दिया है।
उनके शब्दों में, "बेबी बख्शी का जन्म 24.03.24 को छोटी होली के शुभ अवसर पर हुआ था! हम अपने जीवन में अपने साहिबजादे को पाकर बहुत खुश हैं। यही कारण है कि हम अभी उसे घर पर यही कहकर बुला रहे हैं! मैं अच्छी हूं और एक मां के रूप में अपनी नई भूमिका निभा रही हूं। यह बहुत जादुई एहसास है! यह ऐसा है जैसे आपका दिल किसी दूसरे व्यक्ति के शरीर में रहता है और वह भी हमेशा के लिए।"
कभी प्रेग्नेंट होने के लिए करने वाली थे ये काम
इससे पहले, प्रिया मलिक ने पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ बातचीत में एक दर्दनाक गर्भपात से गुजरने का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि वह हमेशा से मां बनना चाहती थीं और यहां तक कि उन्होंने अपने एग्स को फ़्रीज़ करने की भी योजना बनाई थी। हालांकि, अपने पहले बच्चे को खोने के बाद वह दोबारा कोशिश करने से पहले ठीक होना चाहती थीं और खुद को उस नुकसान से उबरने का समय देना चाहती थीं।
उन्होंने कहा था, "मैं हमेशा से मां बनना चाहती थी। यह स्वाभाविक लगा। मैं उस उम्र में पहुंच रही हूं जहां मुझे पता है कि मेरा बायोलॉजिकल क्लॉक चल रहा है। दरअसल, मैं अपने एग्स को फ्रीज करने की योजना बना रही थी और मैंने नेचुरली कंसीव किया। फिर हमने पहले तीन महीनों के भीतर ही बच्चे को खो दिया। एक नुकसान से दूसरी गर्भावस्था में आना बहुत अलग था। लोग गर्भावस्था के बारे में तो बात करते हैं, लेकिन गर्भपात के बारे में नहीं। मैं उस नुकसान को सहना चाहती थी और इंद्रधनुषी बच्चे का स्वागत करना चाहती थी।''
इससे पहले, एक इंटरव्यू में प्रिया मलिक से पूछा गया था कि वह अपने होने वाले बच्चे के लिए किस तरह की मां बनेंगी। उन्होंने जवाब दिया था कि कैसे एक इंसान के तौर पर वह हमेशा प्यार में डूबी रहती हैं और यही तर्क उनके बच्चे के लिए भी लागू होगा। इसके अलावा, प्रिया ने कहा था कि वह हमेशा अपने बच्चे का समर्थन करेंगी, चाहे कुछ भी हो।


Click it and Unblock the Notifications











