..................... Priya Bapat Reveals Her Parents Surprisingly Supportive Reaction To Her Bold Lesbian Scene And Marriage To Older Actor Umesh Kamat - Hindi Filmibeat

लेस्बियन बन किया इंटीमेट सीन, 8 साल बड़े एक्टर संग रचाई शादी, पेरेंट्स को पता चला तो हुआ हंगामा!

Priya Bapat Shocking Revelation: प्रिया बापट हिंदी और मराठी सिनेमा की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सिटी आफ ड्रीम्स में एक लेस्बियन नेता का उन्होंने किरदार निभाया था। अभिनेत्री का इंटीमेट सीन भी काफी ज्यादा वायरल देखने के लिए मिला था।

Priya Bapat

8 साल बड़े शख्स संग की शादी

प्रिया बापट ने बताया था कि इस सीन को लेकर उनके माता-पिता का कैसा रिएक्शन रहा और उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनके पैरेंट्स ने अपने से 8 साल बड़े पति उमेश कामत से शादी करने पर क्या रिएक्शन दिया था।

हाल ही में फिल्म फेयर के साथ इंटरव्यू के दौरान प्रिया बापट ने बात की और बताया कि "जिस दिन मेरी शादी हुई थी उससे एक रात पहले मेरी मां मेरे पास में आई थी। उन्होंने मुझे कहा था कि हम जानते हैं कि यह लव मैरिज है और वह तुमसे 8 साल बाद है। सेम फील्ड का भी है। लेकिन जो भी हो अगर कभी भी तुम्हारी शादी में कोई दिक्कत आए तो सीधे तुम मेरे पास आना इसके अलावा अपनी जिंदगी के साथ कुछ भी नहीं करना।"

एक्ट्रेस को पेरेंट्स ने किया सपोर्ट

प्रिया बापट ने आगे बात करते हुए बताया कि "मेरा अपने माता-पिता के साथ में बहुत ही ओपन रिश्ता रहा है। उन्होंने हमेशा से ही मुझे ऐसी ही बातें कही है चाहे वह मैं बच्चा कब करना चाहती हूं या नहीं ही क्यों ना हो। साथ ही मेरा सिटी आफ ड्रीम्स फिल्म से जब एक इंटीमेट सीन जो एक लड़की को किस करते हुए था वह वायरल हुआ तो मैंने अपने पिता से बात की थी।"

प्रिया के पिता की उम्र 84 साल

अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए बताया कि "मैं अपने पापा को कॉल किया और उनको कहा कि आपके पास में भी फोन है और यूट्यूब भी है। तो कभी भी स्क्रोल करते हुए आपको वह वीडियो दिख जाता है तो मैं बताना चाहती हूं कि वह क्या सीन था। लेकिन मैं उनका रिएक्शन देखकर काफी हैरान हो गई थी क्योंकि वह 84 साल के हैं और दोनों जनरेशन में काफी लंबा गैप है। उन्होंने 44 साल की उम्र में शादी की थी और इसके बावजूद भी मुझे कभी उन्होंने इस गैप को फील नहीं होने दिया।"

प्रिया के पिता का रिएक्शन

प्रिया बापट ने इस पर खुलासा किया कि उनके पिता ने कहा था कि "यह तुम्हारे काम का एक हिस्सा है और तुमने एक कैरेक्टर निभाया था। तो ठीक है आपको इसे एक्सेप्ट करने की जरूरत है कि यह दुनिया ऐसी ही है। इसीलिए आपको ट्रोलिंग की परवाह करने की कोई भी जरूरत नहीं है।"

Read more about: priya bapat
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X