..................... Priya Bapat Reveals Her Co actor Was Crossing His Limits On Shooting Set Priya Bapat shooting molestation - Hindi Filmibeat

लिमिट भूलकर को एक्टर करने लगा गंदी हरकतें, शादीशुदा एक्ट्रेस के पति ने ऐसे बचाई इज्जत

Priya Bapat: प्रिया बापट एक मशहूर अभिनेत्री हैं और आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने को-एक्टर के बर्ताव को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक किसिंग सीन के वक्त वह अपनी हद पार कर बैठे थे और बात इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि एक्ट्रेस के पति को बीच में आना पड़ा।

Priya Bapat

इस हसीना के को-एक्टर ने हदें की पार

प्रिया बापट ने फिल्म फेयर के साथ में हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि "वह मेरी पहली फिल्म थी और उसमें मेरा सिर्फ एक किसिंग सीन ही था। लेकिन मुझे उस पर जब से मैं स्क्रिप्ट पढ़नी शुरू की तब से डाउट था और कुछ आपत्तियां भी थी। मैं लगातार डायरेक्टर से यही पूछ रही थी कि आपको यह किसिंग सीन क्यों चाहिए। ऐसा नहीं था कि मैं किसिंग सीन के लिए तैयार नहीं थी लेकिन वह उस सीन में जस्टिफाई कैसे करेगा।"

प्रिया बापट ने आगे बताया कि "मुझे ऐसा नहीं लगा कि वह किसिंग सीक्वेंस वहां पर फिट बैठ रहा था। इसकी कोई जरूरत भी नहीं लग रही थी। तो मैंने उन्हें कहा कि आप मुझे समझा दो तो मैं कर लूंगी। अगर इसमें जरूरत है तो मुझे कोई एतराज नहीं। लेकिन डायरेक्टर अपनी बात पर अड़े रहे और फिर मैंने कहा कि चलो ठीक है अपनी शंकाएं दूर करके कर लेते हैं। देखा जाएगा जो भी होगा।"

प्रिया को को-एक्टर कर रहा था परेशान

अभिनेत्री ने बताया कि वह पूरी फिल्म में सिर्फ एक किसिंग सीन के लिए ही तैयार हुई थी। उन्होंने कहा कि "मैंने सिर्फ एक किसिंग सीन के लिए ही हां कहा था लेकिन शूटिंग के दौरान एक्टर खुद से सीन इंप्रोवाइज कर रहा था। सीन शूट करते वक्त एक्टर बार-बार मुझे किस किया जा रहा था और मुझे पता नहीं ऐसा क्यों। लेकिन मैं अपने लिए वहां पर स्टैंड नहीं ले पा रही थी क्योंकि मुझे नहीं पता था कि किस तरीके से डील करना है।"

जब एक्ट्रेस ने पति को बुलाया

प्रिया बापट ने आगे कहा कि "हम लोग एक ही होटल में रुके हुए थे तो वह एक्टर मुझे लगातार मैसेज कर रहा था कि आओ मैं तुम्हें स्विमिंग सिखा देता हूं। मैं तुम्हें डिनर पर लेकर चलूंगा और क्या हम ब्रेकफास्ट पर मुलाकात कर सकते हैं। मेरे साथ ऐसा कभी भी नहीं हुआ था तो मैं काफी परेशान हो गई थी कि मैं अपने पति उमेश को कॉल करती थी। इसीलिए वह मेरे साथ तीन दिन आकर रहे जिससे कि फाइनली एक्टर को पता चल गया था कि मैं अकेली नहीं हूं और वह अपनी लिमिट को समझ सके।"

प्रिया बापट के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्हें अंधेरा से लेकर सिटी ऑफ़ ड्रीम्स और विस्फोट जैसी बेहतरीन फिल्मों में देखा जा चुका है। दर्शकों द्वारा उनकी एक्टिंग को काफी पसंद भी किया जाता है।

Read more about: priya bapat bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X