प्रिया बनर्जी ने ससुर राज बब्बर को लेकर कही ऐसी बात, बताया प्रतीक संग कैसे हैं रिश्ते, बोलीं- वो कभी थे ही...

Priya Banerjee On Raj Babbar

Priya Banerjee On Raj Babbar: प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी की शादी काफी ज्यादा शानदार तरीके से हुई थी। शादी के बाद वह अक्सर किसी न किसी वजह के चलते सुर्खियों में आते रहते हैं। दरअसल आपको बता दें कि वैलेंटाइन डे के मौके पर प्रतीक के बांद्रा स्थित घर में करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने शादी भी कर ली।

लेकिन आपको बता दें कि प्रतीक बब्बर की शादी में उनके पिता राज बब्बर शामिल नहीं हुए थे और इसके चलते काफी ज्यादा सवाल भी उठाए गए थे। लेकिन हाल ही में प्रतीक की पत्नी प्रिया बनर्जी ने एक इंटरव्यू के दौरान काफ़ी कुछ कहा। इस दौरान उन्होंने अपने ससुर राज बब्बर को लेकर भी बात की है।

हाल ही के एक इंटरव्यू में प्रिया से जब बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि प्रतीक इस बात को लेकर बहुत ज्यादा सीरियस है कि मैं उसको पति कहूं। लेकिन वह एक बेहतर पति है और यह बात अजीब है, लेकिन बहुत प्यारी है। हम धीरे-धीरे अपने कदमों को आगे बढ़ा रहे हैं।

जब प्रिया और प्रतीक से सवाल किया गया कि क्या वह शादी की रस्मों से परेशान हो गए थे। इस पर प्रिया ने बात करते हुए कहा कि "हम बेफिक्र थे। यह सब शोर था और मेरे माता-पिता कनाडा से भी आए थे। मेरे सबसे करीबी दोस्त भी मौजूद थे। वहां हर कोई था जिसको हम प्यार करते थे। इसीलिए जो भी हुआ, ईमानदारी से कहूं तो हम कोई भी कमेंट नहीं करना चाहते हैं क्योंकि इस बात से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।"

इंटरव्यू के दौरान प्रतीक बब्बर से उनके पिता का शादी में शामिल न होने का कारण पूछा गया था। दरअसल राज बब्बर पर प्रतीक की शादी में शामिल न होने के आरोप लगाए गए थे। लेकिन जब प्रतीक से यह सवाल किया गया तो प्रिया ने जवाब देते हुए कहा कि "ऐसा बिल्कुल भी नहीं है और हम इस बारे में बात नहीं करना चाहते हैं।"

प्रिया ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "ये बस ऑनलाइन है। लोगों को अतीत में वापस जाना चाहिए और शायद तब के कुछ आर्टिकल भी पढ़ने चाहिए। जिससे कि पता लग सके कि किसी के जीवन में क्या हुआ था। बाद में वह कोई कमेंट करें जो किसी के खास दिन को प्रभावित भी कर सकती है।"

प्रिया ने आगे बात करते हुए कहा कि "किसी को भी इस पर कुछ टिप्पणी करने का हक नहीं है। अगर प्रतीक नहीं बोलना चाहते तो मैं भी चुप रहना ही चुनूंगी। यह सम्मान और गरिमा की वजह से है। हम कुछ भी विस्तार से नहीं बताना चाहते हैं क्योंकि हम खुश हैं। बदलने के लिए कुछ भी नहीं है और ऐसा कभी भी नहीं था।"

प्रतीक बब्बर की पत्नी प्रिया ने आगे बात करते हुए कहा कि "जब लोग यह कमेंट करते हैं कि तुमने किसी के साथ में ऐसा किया है तो मैं बहुत ज्यादा कंफ्यूज हो जाती हूं। लेकिन वह परिवार कभी नहीं था और वो व्यक्ति हमारे जीवन में कभी था ही नहीं। इसी के चलते मुझे लगता है कि 30 साल बाद अब यह सवाल क्यों उठाया जा रहा है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X