गुलाबी गैंग में एक साथ काम करेंगी जूही और माधुरी
मुंबई। नब्बे के दशक की दो स्टार अभिनेत्रियां माधुरी दीक्षित और जूही चावला अनुभव सिंहा की आने वाली फिल्म 'गुलाबी गैंग' में मुख्य किरदार निभायेंगी। फिल्म के निर्माता अनुभव का कहना है कि यह फिल्म के लिए एक बड़े लाभ की तरह है कि दोनों एक साथ फिल्म में आ रही है। फिल्म की कहानी बुंदेलखंड के क्षेत्रीय इलाकों में काम करने वाले एक महिलाओं के समूह की है जो कि सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती हैं। उनका ड्रेस कोड गुलाबी साड़ी है।
फिल्म के निर्देशक सौमिक सेन है। अनुभव ने बताया कि फिल्म का आईडिया सौमिक ने मुझे उस समय बताया जब हम एक स्क्रिप्ट लिखने के लिए वाराणसी में से थे। मैं खुश हूं जिस तरह से इस पर काम हुआ और इसे फिल्म के लिए तैयार किया गया। उनका कहना है कि यह फिल्म अच्छाई बनाम बुराई के बारे में है। जिसमें मुख्य किरदार माधुरी दीक्षित और जूही चावला ने निभाये हैं। यह दोनों ही नब्बे के दशक में एक दूसरे की प्रतिद्वंदी थी लेकिन उनका एक साथ फिल्म में होना बेहद खास है।
अनुभव का कहना है कि हम हमेशा ही नायक और खलनायक के रूप में पुरूषों को देखते आये हैं जबकि महिलाएं मां, पत्नी या गर्लफ्रेंड के रूप में होती हैं। जबकि इस फिल्म में मुख्य किरदार महिलाएं ही निभायेंगी और पुरूष, भाई या पिता की भूमिका निभायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












