फेमस Pritish Nandy का हुआ निधन, Anupam Kher को पक्के दोस्त की मौत पर लगा तगड़ा झटका!

Pritish Nandy

Pritish Nandy Passes Away: एक दुखद घटना में, प्रीतिश नंदी का बुधवार को मुंबई में उनके घर पर निधन हो गया। एक्टर और राजनेता अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर इस खबर की पुष्टि की। फेमस भारतीय कवि, पेंटर, पत्रकार और पूर्व सांसद को कथित तौर पर उनके दक्षिण मुंबई वाले घर पर दिल का दौरा पड़ा। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उनका अंतिम संस्कार शाम को मुंबई में किया गया।

Anupam Kher ने दी श्रद्धांजलि

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह दुखद खबर सभी के साथ शेयर की। उन्होंने कहा, "मेरे सबसे प्यारे और करीबी दोस्तों में से एक प्रीतिश नंदी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ और सदमा लगा! अद्भुत कवि, लेखक, फिल्ममेकर और एक बहादुर पत्रकार! वह मुंबई में मेरे शुरुआती दिनों में मेरा सहारा और ताकत का एक बड़ा स्रोत थे।"

उन्होंने आगे कहा, "हमारे बीच बहुत सी चीजें एक जैसी थीं। वह उन सबसे निडर लोगों में से एक थे, जिनसे मैं मिला था। हमेशा जीवन से बड़े। मैंने उनसे बहुत सी चीजें सीखीं। हाल ही में हम अक्सर नहीं मिलते थे। लेकिन एक समय था जब हमें कोई अलग नहीं कर सकता था! मैं कभी नहीं भूलूंगा जब उन्होंने मुझे फिल्मफेयर और उससे भी जरूरी #TheIllustratedWeelky के कवर पर रखकर मुझे चौंका दिया था। वह यारों का यार की सच्ची परिभाषा थे! मैं तुम्हें और हमारे साथ बिताए समय को याद करूंगा मेरे दोस्त।"

कौन थे प्रीतिश नंदी

प्रीतिश नंदी महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया। वह तत्कालीन संयुक्त शिवसेना के हिस्से के रूप में चुने गए थे। एक सांसद होने के अलावा, वह एक मीडिया और टेलीविजन पर्सनैलिटी, एक पशु अधिकार कार्यकर्ता, एक फिल्म मेकर और टीवी और स्ट्रीमिंग कंटेंट के मेकर के रूप में जाने जाते थे।

उन्होंने अंग्रेजी में कविता की लगभग 40 किताबें लिखीं और बंगाली, उर्दू और पंजाबी की कविताओं का अंग्रेजी में अनुवाद किया। उन्होंने ईशा उपनिषद का एक नया अंग्रेजी वर्जन भी तैयार किया।

More from Filmibeat

Read more about: pritish nandy
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X