..................... Prithviraj want to get popularity with Aurangzeb, औरंगजेब से पॉपुलर होना चाहते हैं पृथ्वीराज - Hindi Filmibeat

औरंगजेब से पॉपुलर होना चाहते हैं पृथ्वीराज

फिल्म 'अय्या' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने वाले दक्षिण भारतीय सुपर स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन चाहते हैं कि दर्शक 'औरंगजेब' में उनके शारीरिक सुगठन के बजाय उनके अभिनय कौशल की तारीफ करें। पृथ्वीराज ने कहा, "अय्या के विपरीत, मैं 'औरंगजेब' में अपने शारीरिक सुगठन पर निर्भर नहीं हूं। यह कुछ अलग और हटकर है। अधिकतर लोग मुझसे कहें कि आप अच्छे दिखते हो या आपकी बॉडी अच्छी है, इसके बजाय यदि लोग कहेंगे कि आपने अच्छा काम किया है तो मैं इसे पसंद करूंगा।"

पृथ्वीराज मानते हैं कि 'अय्या' में उनका सुगठित शरीर चर्चा के केंद्र में था लेकिन वह बताते हैं कि 'औरंगजेब' एक वास्तविक फिल्म है। सभी किरदार वास्तविक हैं। उन्होंने फिल्म में एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है। पृथ्वीराज ने अपने इंटरव्यू के दौरान ये भी कहा कि उन्हें पता था कि अइय्या फिल्म एक एक्सपेरिमेंटल फिल्म थी लेकिन उन्हे्ं अँदाजा नहीं था कि ये फिल्म इतनी बड़ी फ्लॉप होगी।

औरंगजेब फिल्म के बारे में बताते हुए पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा कि ये फिल्म काफी हटकर है और किसी भी और फिल्म की कॉपी नहीं है। फिल्म 17 मई को प्रदर्शित होनी है। फिल्म में अर्जुन कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। पहले कहा जा रहा था कि औरंगजेब फिल्म की कहानी कुछ कुछ डॉन फिल्म से मिलती है। इसमें भी एक गैंगस्टर को पुलिस उसी के हमशक्ल से बदल देती है। लेकिन पृथ्वी्राज का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X