पृथ्वीराज ट्रेलर 2 रिएक्शन: दर्शकों को पसंद आए हिंदुस्तान के शेर अक्षय कुमार, सोनू सूद का डायलॉग जीत रहा दिल
अक्षय कुमार स्टारर पृथ्वीराज का नया ट्रेलर रिलीज़ किया जा चुका है और इस बार इस ट्रेलर में अक्षय कुमार को हिंदुस्तान के शेर के रूप में प्रस्तुत किया गया है। ट्रेलर में अक्षय कुमार - संजय दत्त और सोनू सूद के साथ उनकी केमिस्ट्री पर ज़्यादा फोकस किया गया है और दर्शक इस ट्रेलर की भर भर कर तारीफ कर रहे हैं।
भारत के आखिरी सम्राट की कहानी कहने को अक्षय कुमार बिल्कुल तैयार दिख रहे हैं और उनका साथ देती दिख रही हैं मानुषि छिल्लर। फिल्म को डायरेक्ट किया है चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने और इसे प्रोड्यूस कर रही है यशराज फिल्म्स।

फिल्म के गीत लिखे हैं वरूण ग्रोवर ने जो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। वहीं ट्रेलर में कुछ डायलॉग्स हैं जो सीधा दर्शकों के दिल में बस गए। एक सीन में संजय दत्त कहते दिखते हैं - पृथ्वी का एक एक योद्धा पृथ्वीराज है। वहीं सोनू सूद का चंद बरदोई एक सीन में कहते दिखता है - शौर्य का सूर्य है पृथ्वीराज और बाकी सब जुगनू का प्रकाश।

केवल बाला आता है याद
एक यूज़र ने लिखा - मैं खुद भी किसी भी फिल्म का बुरा या अहित नहीं चाहता हूं लेकिन मैं 100 प्रतिशत गारंटी के साथ कह सकता हूं कि अक्षय कुमार की पृथ्वीराज बुरी तरह फ्लॉप होगी और इसका कारण खुद अक्षय कुमार हैं। मैं जब ट्रेलर देख रहा था तो मुझे केवल अक्षय कुमार का हाउसफुल 4 का किरदार बाला ही याद आया।

आसमान छुएगी फिल्म
अक्षय कुमार के एक और फैन ने लिखा - आज तो टाईमलाइन पर केवल अक्षय कुमार ने आग लगा रखी है। लगता है कि एक ही दिन में पृथ्वीराज की बातें ऐसा माहौल बना देंगी कि फिल्म आसमान छुएगी।

बेहद पसंद आ रहे डायलॉग्स
एक और यूज़र ने लिखा - पृथ्वीराज ट्रेलर का हर सीन लाजवाब है। ट्रोलर में अक्षय कुमार की एंट्री का सीन तो बेहद शानदार है। और मुझे ये डायलॉग काफी पसंद आया - जो औरत की आवाज़ को दबाए वो पृथ्वीराज चौहान नहीं। 3 जून को हिंदुस्तान का शेर आ रहा है, मुझसे फिल्म का इंतज़ार ही नहीं हो रहा है।

सपोर्टिंग किरदारों पर फोकस
पृथ्वीराज का नया ट्रेलर केवल शानदार तरीके से पृथ्वीराज और उनके काका संजय दत्त और दोस्त चंद बरदोई यानि कि सोनू सूद के साथ उनके रिश्ते पर फोकस करता है।

ओपनिंग के भी लगे कयास
एक और यूज़र ने दो टूक लिखा - मैं इस ट्रेलर को देखने के बाद भी अपने पुराने कयास पर टिका हुआ हूं जो मैंने एक महीने पहले किया था। ये फिल्म 32 करोड़ से ज़्यादा की ओपनिंग देगी।

बेहतरीन हैं युद्ध के सीन
एक और यूज़र ने ध्यान दिलाया कि इस ट्रेलर के वॉर सीन बेहद शानदार है। कई दर्शकों ने फिल्म के ट्रेलर और VFX की तारीफ करते हुए कहा कि इस फिल्म के युद्ध के सीन बड़े परदे पर देखने लायक होंगे।

सबको पीछे छोड़ चुके अक्षय
एक और यूज़र ने ध्यान दिलाया कि ऋतिक रोशन, आमिर खान, सलमान खान और शाहरूख खान की पीरियड और ऐतिहासिक फिल्मों को दर्शकों ने रिजेक्ट कर दिया है। तब से अक्षय कुमार धीरे धीरे इस विधा की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। केसरी के साथ उन्होंने इस ओर एक कदम बढ़ाया था और तबाही मचा दी थी। और अब वो पृथ्वीराज के साथ एक बार फिर परचम लहराने को तैयार हैं।

डायलॉग्स जीत रहे दिल
एक और यूज़र ने ध्यान दिलाया कि ये ट्रेलर केवल फिल्म के डायलॉग्स और Vfx पर फोकस करता है और वाकई हिंदुस्तान के शर के रूप में अक्षय कुमार को प्रस्तुत करता है। फिल्म 3 जून को रिलीज़ हो रही है और दर्शकों से अब इस फिल्म का इंतज़ार नहीं हो रहा है। आप भी देखें फिल्म का नया ट्रेलर।


Click it and Unblock the Notifications











