अमिताभ संग फिल्म बनाना चाहते हैं पृथ्वी

लाल जोस द्वारा निर्देशित 'अयलुम नजानुम थमिल' पिछले साल अक्टूबर महीने में प्रदर्शित हुई थी। इसमें पृथ्वीराज के अलावा नरेन, प्रताप पोथेन, समव्रुथा सुनील और रेमया नामबीसन ने अभिनय किया था। इस फिल्म में पृथ्वीराज के अभिनय की काफी सराहना हुई थी। पृथ्वीराज ने आईएएनएस से कहा, "मैंने पहला कदम उठाया है और फिल्म का अधिकार खरीदा है। अब, फिल्म का अधिकार मेरे पास है, इसलिए मैं आश्वस्त हूं कि कोई इसे नहीं बनाएगा। फिल्म को बनाने की दिशा में यह पहला कदम था।"
पृथ्वीराज ने आगे कहा, "मैंने कुछ लोगों को फिल्म दिखाई है। उम्मीद करता हूं कि लोगों की पसंद मेरी जैसी हो ताकि मैं इसे बना सकूं। मुझे अंग्रेजी में इसका एक प्रारूप मिल गया है और मैं इसे अमिताभ को पढ़ाने के लिए ले जाऊंगा।"


Click it and Unblock the Notifications