Ibrahim Ali Khan की डेब्यू फिल्म के लिए करण जौहर ने की धांसू तैयारी, काजोल के बाद इस साउथ सुपरस्टार की एंट्री

Ibrahim Ali Khan

Prithviraj Sukumaran joins Ibrahim Ali Khan debut film: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान आजकल अपनी डेब्यू फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। जहां, इब्राहिम पूरी तैयारी में जुट गए हैं वहीं उनके प्रोड्यूसर करण जौहर भी इब्राहिम अली खान के लॉन्च को बड़ा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। खबर है कि अब इस फिल्म से जुड़ चुके हैं साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन जो फिल्म में एक अहम भूमिका निभाएंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले ही खबर आई थी कि फिल्म में काजोल की भी एंट्री हो चुकी है जो कि इब्राहिम अली खान की Parallel Lead रहेंगी। फिल्म को डायरेक्ट करेंगे बमन ईरानी के बेटे कयोज़ ईरानी। पृथ्वीराज की भूमिका पर फिलहाल किसी ने कोई हिंट नहीं दिया है।

बेहद ढीला डेब्यू

बेहद ढीला डेब्यू

अगर हिंदी डेब्यू की बात करें तो पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपने हिंदी फिल्म डेब्यू से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने रानी मुखर्जी के साथ अईय्या नाम की एक फिल्म के साथ अपना डेब्यू किया था। ये फिल्म अपने अजीब स्टोरीलाइन और रानी मुखर्जी की बेदम एक्टिंग की वजह से ढेर सारी सुर्खियां बटोर ले गई थी। लेकिन पृथ्वीराज सुकुमारन को फिल्म में काफी पसंद किया गया था। इसके बाद उन्हें औरंगज़ेब में एक सशक्त भूमिका निभाते देखा गया था।

साउथ स्टार्स का बोलबाला

साउथ स्टार्स का बोलबाला

गौरतलब है कि इस समय हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में साउथ के स्टार्स का बोलबाला है और किसी साउथ स्टार की एंट्री होते ही फिल्म बड़ी हो जा रही है। हाल ही में आई रणबीर कपूर - आलिया भट्ट की अयान मुखर्जी फिल्म ब्रह्मास्त्र को भी चिरंजीवी के नाम पर काफी प्रमोट किया गया और रिपोर्ट्स थीं कि इस वजह से अमिताभ बच्चन की नाराज़गी भी करण जौहर को झेलनी पड़ी। बात करें साउथ के स्टार्स और उनकी फिल्मों की तो साउथ का कंटेंट इस समय हिंदी दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और उनके स्टार्स ऋषभ शेट्टी, अल्लू अर्जुन, राम चरण तेजा, जूनियर एनटीआर, सामंथा रूथ प्रभु, रश्मिका मंदाना, प्रभास इस समय हिंदी दर्शकों के फेवरिट स्टार्स बन चुके हैं।

ड्राईविंग लाईसेंस रीमेक

ड्राईविंग लाईसेंस रीमेक

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स इस समय अक्षय कुमार - इमरान हाशमी के साथ सेल्फी नाम की फिल्म बना रहे हैं। ये फिल्म मलयालम फिल्म ड्राईविंग लाईसेंस का रीमेक है। ड्राईविंग लाईसेंस पृथ्वीराज सुकुमारन की ही फिल्म है।

इब्राहिम अली खान का बड़ा डेब्यू

इब्राहिम अली खान का बड़ा डेब्यू

इब्राहिम अली खान के लॉन्च में करण जौहर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं और इसलिए वो इब्राहिम की डेब्यू फिल्म को हर तरह से बड़ा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पृथ्वीराज के अलावा, इब्राहिम की फिल्म में काजोल भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म कश्मीर - आतंकवाद और आर्मी के इर्द गिर्द बुनी जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X