..................... Prithviraj new release date: Akshay Kumar makes announcement with Manushi Chhillar, Sanjay Dutt and Sonu Sood's first look posters | अक्षय कुमार ने किया 'पृथ्वीराज' की रिलीज डेट का ऐलान- देंखे मानुषी, सोनू सूद, संजय दत्त का फर्स्ट लुक पोस्टर - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार ने किया 'पृथ्वीराज' की रिलीज डेट का ऐलान- देंखे मानुषी, सोनू सूद, संजय दत्त का फर्स्ट लुक पोस्टर

आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ.. यशराज फिल्म्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पृथ्वीराज' की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 10 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज डेट के साथ ही मेकर्स ने अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, संजय दत्त और सोनू सूद का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर्स भी रिलीज किया गया है।

ये ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं आदित्य चोपड़ा। पृथ्वीराज के पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- "पराक्रम में अर्जुन, प्रतिज्ञा में भीष्म, ऐसे महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भूमिका करने का सौभाग्य जीवन मे कभी कभी मिलता है.. A role of a lifetime."

prithviraj-new-release-date-announced-akshay-kumar-manushi-chhillar-sanjay-dutt-sonu-sood-first-look

बता दें, इस फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। फिल्म 21 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से टाल दी गई। अब यह 10 जून को आएगी।

पूर्व विश्व सुदंरी मानुषी छिल्लर इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। फिल्म में वो अक्षय कुमार के अपोज़िट संयोगिता के रोल में नज़र आएंगी। ये फिल्म जहां पृथ्वीराज की वीर गाथा कहेगी वहीं संयोगिता के साथ उनकी अमर प्रेम कहानी भी बयान करेगी।

मानुषी छिल्लर का डेब्यू

मानुषी छिल्लर का डेब्यू

मानुषी छिल्लर का पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा- "प्रण में अड़िग, प्रेम में पावन ऐसी राजकुमारी संयोगिता, भारत का गौरव है!"

ये फिल्म मुख्य रूप से चंद बरदाई के महाकाव्य पृथ्वीराज रासो से प्रेरित है। पृथ्वीराज रासो हिंदी में लिखा एक महाकाव्य है जिसमें पृथ्वीराज के जीवन और चरित्र को बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है।

संजय दत्त

संजय दत्त

वहीं, संजय दत्त की झलक शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा-"वीरता में भीम, रणभूमि में नरसिंह ऐसे सम्राट पृथ्वीराज के काका और सामंत, काका कन्ह की विजय हो.."

फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी का मानना है कि पृथ्वीराज जैसे महान योद्धाओं की गाथाएं वर्तमान युग में भी बेहद प्रासंगिक हैं, जहां अच्छाई का बुराई के साथ सतत संघर्ष चल रहा है।

सोनू सूद

सोनू सूद

वहीं, सोनू सूद की झलक शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- "बुद्धि में बुध, नीति में बृहस्पति, काव्य में कालिदास ऐसे महाकवि चंद वरदाई को प्रणाम!"

फिल्म में आशुतोष राणा, साक्षी तंवर, मानव विज, ललीत तिवारी और क्रांति झा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

पृथ्वीराज चौहान

पृथ्वीराज चौहान

पृथ्वीराज चौहान (शासनकाल: 1178-1192) ने कई पड़ोसी हिन्दू राज्यों के खिलाफ़ सैन्य सफलता हासिल की थी। विशेष रूप से वह चन्देल राजा परमर्दिदेव के ख़िलाफ़ सफल रहे थे। उन्होंने ग़ौरी राजवंश के शासक मोहम्मद ग़ौरी के प्रारम्भिक आक्रमण को भी रोका।

वीरता को श्रद्धांजलि

वीरता को श्रद्धांजलि

इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा था, "यह उनकी वीरता और उनके जीवन को हमारी श्रद्धांजलि है। जितना अधिक मैंने उनके बारे में पढ़ा, उतना ही मैं इस बात से चकित था कि उन्होंने अपने देश और अपने मूल्यों के लिए अपने गौरवशाली जीवन के एक-एक पल को कैसे जिया.."

एक लीजेंड की कहानी

एक लीजेंड की कहानी

उन्होंने आगे कहा, "वह एक लीजेंड है, वह सबसे बहादुर योद्धाओं में से एक है और वह सबसे ईमानदार राजाओं में से एक है जिसे हमारे देश ने कभी देखा है। हमें उम्मीद है कि दुनिया भर के भारतीय इस पराक्रमी बहादुर को हमारा सलाम पसंद करेंगे। हमने उनके जीवन की कहानी को यथासंभव प्रामाणिक तरीके से पेश करने की कोशिश की है और फिल्म उनकी बेजोड़ बहादुरी और साहस को श्रद्धांजलि है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X