Look: 'पृथ्वीराज' के गाने में मानुषी छिल्लर का ऐसा होगा लुक- शेयर की नई फोटो
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने 'पृथ्वीराज' फिल्म से नई फोटो शेयर की है। इस फोटो के जरिए उन्होंने बताया कि गाने का शूट चल रहा है। बता दें अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' से मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इससे पहले मानुषी छिल्लर ने अपने 'संयोगिता' किरदार की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। दर्शक मानुषी छिल्लर के लुक को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।
बता दें 'पृथ्वीराज' फिल्म की शूटिंग पिछले साल हवन पूजा के बाद शुरू हुई थी। शूटिंग के पहले दिन की फोटो अक्षय कुमार और मानुषी दोनों ने ही सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

इन दिनों ऐतिहासिक फिल्मों का चलन बढ़ रहा है। हाल में ही अजय देवगन और सैफ अली खान की फिल्म 'तानाजी-द अनसंग वॉरियर' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। इसी राह में उम्मीद की जा रही है कि दर्शकों को ये फिल्म भी पसंद आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











