..................... Prithviraj film star cast fees Budget Akshay Kumar, Sanjay Dutt, Sonu Sood, Manushi Chhillar।पृथ्वीराज फिल्म स्टार कास्ट फीस बजट अक्षय कुमार,संजय दत्त, सोनू सूद, मानुषी छिल्लर - Hindi Filmibeat

300 करोड़ की पृथ्वीराज : अक्षय कुमार, सोनू सूद, संजय दत्त, मानुषी छिल्लर को करोड़ों की फीस!

बॅालीवुड स्टार अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित फिल्म पृथ्वीराज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। अक्षय कुमार की इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। पृथ्वीराज योद्धा की कहानी को पर्दे पर दिखाने के लिए दमदार कास्टिंग भी की गई है। सोनू सूद, संजय दत्त और मानुषी छिल्लर इस ऐतिहासिक फिल्म का हिस्सा है।

Prithviraj

मीडिया रिपोर्ट अनुसार इस फिल्म का बजट 300 करोड़ से अधिक है। साथ ही सुपरहिट कैटेगरी में आने के लिए पृथ्वीराज फिल्म को 300 करोड़ का बजट से अधिक कमाई करनी होगी। साल 2022 की इस सबसे बड़ी फिल्म की रिलीज से पहले पृथ्वीराज की पूरी कास्ट की फीस डिटेल सामने आयी है।

पृथ्वीराज अक्षय कुमार

पृथ्वीराज अक्षय कुमार

3 जून 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही पृथ्वीराज में सबसे अधिक फीस खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार को मिली है। एक फिल्म के बजट जितनी फीस अक्षय कुमार के खाते में गई है। फिल्म से जुड़ी एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार अक्षय कुमार को पृथ्वीराज की टाइटल भूमिका निभाने के लिए 60 करोड़ के करीब की फीस मिली है।

अक्षय कुमार टाइटल भूमिका

अक्षय कुमार टाइटल भूमिका

अक्षय कुमार ने टाइटल भूमिका निभाने के लिए फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है। साथ ही तलवारबाजी भी सीखी है। ऐसा कम ही होता है जब किसी एक्ट्रेस को डेब्यू के लिए इतनी बड़ी फिल्म मिली हो। मानुषी छिल्लर का नाम इसमे शामिल है।

मानुषी छिल्लर राजकुमारी की भूमिका

मानुषी छिल्लर राजकुमारी की भूमिका

जहां मानुषी छिल्लर राजकुमारी की भूमिका में हैं। साल 2017 मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के लिए यह खास फिल्म है। मिली जानकारी अनुसार मानुषी छिल्लर को इस फिल्म के लिए 1 करोड़ के करीब की फीस मिली है।

संजय दत्त के हाथ भी मोटी फीस

संजय दत्त के हाथ भी मोटी फीस

अपने छोटे से किरदार के लिए संजय दत्त के हाथ भी मोटी फीस की रकम लगी हुई है। संजय दत्त को पृथ्वीराज के लिए 5 करोड़ के करीब की फीस दी गई है।

सोनू सूद की जोड़ी पर्दे पर एक साथ

सोनू सूद की जोड़ी पर्दे पर एक साथ

अक्षय कुमार और सोनू सूद की जोड़ी पर्दे पर एक साथ दिखाई देगी। सोनू सूद ने पृथ्वीराज में कवि चंद्रवरदाई की भूमिका निभाई। सोनू सूद को इस फिल्म के लिए बताया जा रहा है कि 3 करोड़ के करीब की फीस मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X