ऋषि कपूर के जग्गा जासूस पर दिए बयान के बाद प्रीतम की सफाई..बताया सच!
काफी बार रिलीज की तारीख आगे बढ़ने के बाद आखिरकार फिल्म 14 जुलाई को रिलीज हुई। हालांकि फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खड़ी नहीं उतरी लेकिन इस वजह से ऋषि कपूर ने अनुराग बसु और म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम दोनों को लताड़ भी लगाई थी।
[POSTER: आमिर खान की अगली फिल्म.. शानदार.. दिवाली धमाका.. सुपरहिट! ]
ऋषि कपूर ने कहा था कि "सच बताऊं तो मैं और नीतू दोनों ने बृहस्पतिवार को फिल्म देखी थी, फिल्म रिलीज होने एक ठीक एक दिन पहले । बुधवार तक अनुराग और प्रीतम फिल्म का म्यूजिक ही मिक्स कर रहे थे। क्या आप सोच सकते हैं रिलीज के दो पहले तक?प्रीतम ने एक सप्ताह पहले म्यूजिक पूरा किया। आप क्या कह सकते हैं? अनुराग बसु कभी किसी से सलाह नहीं लेते हैं। आजकल सभी फिल्ममेकर यही करते हैं जैसे फिल्म नहीं न्यूक्लियक बम बना रहे हों। मुझे फिल्म ना अच्छी लगी ना बुरी, मेरे हिसाब से फिल्म 20 मिनट छोटी होनी चाहिए थी।"

ऋषि कपूर के इस बयान पर जब प्रीतम को कमेंट करने को कहा गया तो उन्होंने कहा कि "मैं भी इंडस्ट्री में काफी वक्त बिताया है। मैं ऋषि कपूर की काफी इज्जत करता हूं। वो सीनियर हैं , मैं उनकी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं। उससे भी बड़ी बात है कि वो रणबीर कपूर के पिता है। मैं रणबीर से बहुत प्यार करता हूं और उनके टैलेंट की कद्र करता हूं।"
प्रीतम ने साथ ही ये भी कहा कि जहां तक बात जग्गा जासूस की है तो ये काफी कॉम्पलिकेटेड प्रोजेक्ट था इसलिए समय लगा। ऐसे विषय लेना आसान नहीं था।मैं इस फिल्म के साथ जुड़कर काफी खुश और गर्व महसूस करता हूं।" फिल्म के लिए रणबीर कपूर की काफी तारीफ की गई।
रणबीर कपूर को भी उम्मीद थी कि फिल्म अच्छी कमाई करेगी लेकिन फिल्म नहीं चली और भले रणबीर ने कुछ नहीं कहा लेकिन ऋषि कपूर ने जरूर अपनी राय बेबाक तरीके से रखी थी।


Click it and Unblock the Notifications











