परिणिती 10 किलो वजन कम करें तो दे सकती हैं हिट फिल्में!
परिणिती चोपड़ा बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं लेकिन उनके वजन को लेकर अक्सर वो बॉलीवुड गॉसिप व खबरों का हिस्सा बन जाती हैं। परिणिती खुद भी कई बार मीडिया से इस बात को लेकर बहस कर चुकी हैं। अब हाल ही में परिणिती चोपड़ा की बहस हो गयी कमाल आर खान जो कि खुद को बॉलीवुड का सुपरस्टार समझते हैं। कमाल आर खान यानी केआरके का कहना है कि परिणिती हिट हो सकती हैं अगर वो अपना वजन घटा लें।
इस बात से परिणिती भी काफी आहत हुई हैं और उन्होंने केआर के ट्विटर पर फॉलो करना भी छोड़ दिया। इसके बावजूद केआरके ने उनका पीछा नहीं छोड़ा वो बार बार परिणिती को लेकर ट्वीट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि परिणिती को सच का सामना करना चाहिए और इस बात को मान लेना चाहिए कि वो मोटी हैं।
इससे पहले भी केआरके कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से इस तरह के पंगे ले चुके हैं।
तो आइये देखते हैं परिणिती को लेकर केआरके ने किस किस तरह के ट्वीट किये हैं।


Click it and Unblock the Notifications











