AIB roast ट्विंकल खन्ना ने ली साइड परिणिती हुईं, फैन
एआईबी रोस्ट ने इतनी सुर्खियां बटोरी हैं कि अभी तक इसके चर्चे कम नहीं हुए हैं। लगातार बॉलीवुड सेलिब्रिटीज एआईबी रोस्ट को लेकर अपनी अपनी बातें पब्लिक प्लेटफॉर्म पर आकर शेयर कर रहे हैं। कोई इनका साथ दे रहा है तो कोई इनके खिलाफ बोल रहा है। आमिर खान ने एक सिरे से इस शो को नकार दिया तो वहीं कुछ एक्टर्स का कहना है कि जो चीज आपको ना पसंद आए आप उसे ना देखें।
परिणिती चोपड़ा और ट्विंकल खन्ना भी अब एआईबी रोस्ट के फेवर में खड़े हुए हैं। सबसे पहले बात करते हैं ट्विंकल खन्ना की तो ट्विंकल खन्ना ने अपने ब्लॉग के जरिये लिखा है हम एक बहुत ही दोगले समाज में रह रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में हम ओबामा के च्वींगम, मोदी के सूट, किरन बेदी की कई बातों से परेशान हुए हैं और साथ ही रोस्ट से।
"अगर मैं किसी लाइव शो से अपमानित महसूस करती हूं तो मुझे अर्नब के शो से अपमानित होना चाहिए जो कि लोगों को अपने शो में बुलाकर उन्हें बोलने ही नहीं देते। मैंने एक एपिसोड देखा था कि उन्होंने हमारे एजुकेशन मिनिस्टर को बुलाया और उनसे सवाल पूछने पर उनके जवाबों पर चिल्लाने लगे। ये बहुत ही बुरी बात है। कम से कम एआईबी रोस्ट में उन्होंने लोगों को बतौर गेस्ट बुलाया और उन्हें बोलने दिया। लोग हंसे और घर चले गये। लेकिन फिर भी हम इस बात को इतना बढ़ा रहे हैं। जबकि उन्होने पहले ही कहा था कि ये शो एडल्ट्स के लिए ही है।"
ट्विंकल खन्ना के इस स्टेटमेंट से परिणिती चोपड़ा बेहद प्रभावित हुईं और उन्होंने ट्विंकल खन्ना के इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा "तर्कयुक्त, बुद्धिमतापूर्ण और सच। ये है जिसे इंटरनेट पर आना चाहिए। मैं आपकी फैन हो गयी।"


Click it and Unblock the Notifications












