वेल्स की राजकुमारी हुई कैंसर का शिकार, शुरु हुआ इलाज, वीडियो में कह डाली इतनी बड़ी बात

princess of wales

कैंसर इस वक्त पूरी दुनिया के लिए एक बुरा सपना बना हुआ है। ज्यादातर लोग इस समस्या से उबर नहीं पाते हैं। इस वक्त वेल्स की राजकुमारी कैथरीन को लेकर एक खबर सामने आ रही है जो कि काफी चौकाने वाली है।

पता चला है कि वो कैंसर से पीड़ित हैं। हालांकि ये वीडियो उन्होने काफी पहले रिकॉर्ड किया था। लेकिन वीडियो उन्होने शुक्रवार 22 मार्च को जारी किया था। जैसे ही उन्होने ये ऐलान किया वीडियो तेजी से फैल गया।

इस वीडियो में कह रही है, "जनवरी में, लंदन में मेरे पेट की बड़ी सर्जरी हुई और उस समय, यह सोचा गया कि मेरी हालत कैंसरयुक्त नहीं थी।" लेकिन जब पहली सर्जरी हुई तो वो सफल रही। "ऑपरेशन के बाद जब जांच हुई तो इसमें कैंसर मौजूद पाया गया।" 42 साल की कैथरीन का वीडियो देख हर कोई सदमें में हैं।

मेडिकल टीम ने दी थी सलाह

खबरें हैं कि जब उनकी कैंसर की पुष्टि हुई थी तो राजकुमारी की मेडिकल टीम ने सलाह दी कि वह कैंसर का इलाज करवाएं और इसके लिए वो कीमोथेरेपी से गुजरें, जिसका उपयोग अक्सर मुख्य ट्यूमर को हटाने के लिए सर्जरी के बाद कैंसर को वापस लौटने से रोकने के लिए किया जाता है। इसके बाद कैथरीना कै इलाज शुरु हुआ जो कि काफी तकलीफदेह था। हालांकि कैथरीन ने इस बात खुलासा नहीं किया कि वो कैंसर से जूझ रही हैं।

ऋषि सुनक ने दी सहानुभूति

ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक ने कैथरीन को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होने लिखा है, ''वेल्स की राजकुमारी को पूरे देश का प्यार और समर्थन प्राप्त है।'' इसके बाद लोग लगातार कमेंट सेक्शन में उनको सपोर्ट कर रहे हैं और इस समस्या से उबरने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

Read more about: princess of wales
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X