प्रिंस ग्रुप ने जीता 'इंडिया गॉट टेलेंट'
उड़ीसा की नृत्य मंडली 'द प्रिंस' ने शनिवार देर रात टेलीविजन रियलिटी शो 'इंडिया गॉट टेलेंट' के ग्रांड फिनाले में जीत दर्ज की।
नृत्य मंडली को पुरस्कार स्वरूप पांच लाख रुपये नकद और एक कार मिली। इस मंडली में 26 कलाकार शामिल थे। मंडली का नेतृत्व 26 वर्षीय कृष्ण मोहन रेड्डी ने किया था। वह नृत्य शिक्षक हैं।
'इंडिया गॉट टेलेंट' में फिल्मकार शेखर कपूर, अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और किरन खेर ने जज की भूमिका निभाई थी। ग्रांड फिनाले में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और रानी मुखर्जी भी उपस्थित थीं। ये दोनों अपनी आगामी फिल्म 'दिल बोले हडिप्पा' के प्रमोशन के सिलसिले में आए थे।
More from Filmibeat
इंडिया गॉट टैलेंट उड़ीसा किरन खेर शेखर कपूर सोनाली बेंद्रे dil bole haddipa india got talent kirron kher rani mukherjee reality show shahid kapoor shekhar kapoor sonali bendre


Click it and Unblock the Notifications











