VIDEO: पंचायत के फैन निकले PM Modi, बनराकस से मिलते ही बोले- 'बिनोद सुनता है कि नहीं'
Pm Modi With Panchayat Stars: मनोरंजन जगत की टॉप बेव सीरीज 'पंचायत' का एक एक किरदार लोगों के दिलों में बसा हुआ है। लेकिन पीएम मोदी भी इन किरदारों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं ये थोड़ा हैरान करने वाला है। दरअसल, पीएम मोदी से अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

पंचायत स्टार्स के साथ पीएम मोदी
वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी पंचायत के बिनोद से मिलकर काफी खुश दिखाई दे हे हैं। इतना ही नहीं वो सीरीज का मशहूर डायलॉग भी बोलते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, हाल ही में एक इवेंट के दौरान पीएम मोदी की मुलाकात पंचायत के बिनोद यानि के अभिनेता अशोक पाठक से हुई। इस दौरान उनके साथ बनराकस यानी भूषण शर्मा भी थे।
पीएम मोदी बोले- 'बिनोद सुनता है कि नहीं सुनता है'
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों ने पीएम से मुलाकात की और मोदी ने हाथ मिलाते ही भूषण से पूछा कि 'बिनोद सुनता है कि नहीं सुनता है।' बस इसी बात पर फैंस खुश हुए जा रहे हैं। वो कमेंट सेक्शन में फिर से बिनोद की तारीफ कर रहे हैं। यहां दोनों एक्टर के एक्सप्रेशन भी देखने लायक थे।
अशोक पाठक को रंग के कारण रिजेक्शन
एक घटना को याद करते हुए अशोक पाठक ने इंडिया टुडे को बताया था, 'मैं फिल्म का नाम तो नहीं लेना चाहूंगा, लेकिन वह एक बड़े बजट की फिल्म थी। मेरा ऑडिशन हो चुका था और उस प्रोजेक्ट में मेरा रोल काफी अहम था। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन मुझे फाइनल कॉल नहीं मिल रहा था। मैं डायरेक्टर और प्रोड्यूसर से मिल चुका था, लेकिन लगभग एक हफ़्ते तक किसी ने मुझे फोन नहीं किया। मुझे लगा कि शायद उस रोल के लिए लुक को लेकर कोई जरूरत हो, हो सकता है कि मामला पोस्टर से जुड़ा हो।'


Click it and Unblock the Notifications