Manmohan Singh के निधन पर PM Modi और Amit Shah ने जताया शोक, ट्टीट में लिखी ये बात

PM Modi On Manmohan Singh Demise: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक के निधन पर शोक मना रहा है। एम्स-दिल्ली ने घोषणा की कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे।
PM Modi ने किया ट्वीट
PM Modi ने अपने ट्वीट में लिखा- "भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण बैकग्राउंड से उठकर वे एक प्रतिष्ठित इकोनॉमिस्ट बने। उन्होंने फाइनेंस मिनिस्ट्री के साथ-साथ अलग-अलग सरकारी पदों पर काम किया और सालों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी मजबूत छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी व्यावहारिक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए जरूरी कोशिशें कीं।"
एम्स ने की निधन की पुष्टि
एम्स ने एक बयान में कहा कि 92 वर्षीय डॉ. सिंह उम्र संबंधी बीमारियों के चलते लगातार ट्रीटमेंट ले रहे थे। आज, वे घर पर बेहोश हो गए। अस्पताल ने अपने बयान में कहा- "घर पर तुरंत ही उन्हें होश में लाने की कोशिशें शुरू की गई। उन्हें रात 8.06 बजे एम्स के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9.51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।"
Amit Shah ने भी जताया शोक
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर बेहद दुखद है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर से लेकर फाइनेंस मिनिस्टर और फिर प्रधानमंत्री तक डॉ. मनमोहन सिंह ने देश के प्रशासन में बड़ी जिम्मेदारियां निभाईं। मैं उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।"


Click it and Unblock the Notifications











