..................... Prime Minister Narendra Modi Biopic gets this south superstar as lead portraying PM Narendra Modi in maa vande - Hindi Filmibeat

साउथ के इस सुपरस्टार को मिला पीएम मोदी का रोल, 'मां वंदे' के लिए एक्टर ने गुजरात में किया ये काम

Prime Minister Narendra Modi Biopic: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर एक नई फिल्म बनने जा रही है, जिसका नाम 'मां वंदे' है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जब से इस फिल्म का ऐलान हुआ है, लोग इसे लेकर काफी उत्साहित हैं और यह जानना चाह रहे थे कि इसमें पीएम मोदी का किरदार कौन निभाएगा। अब यह साफ हो गया है कि इस फिल्म में साउथ के मशहूर अभिनेता उन्नी मुकुंदन नजर आएंगे। वह मलयालम फिल्मों के जाने-पहचाने कलाकार हैं और इसी फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका निभाएंगे।

Prime Minister Narendra Modi Biopic

फिल्म का ऐलान प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सितंबर महीने में किया गया था। अब इससे जुड़ी ताजा खबर यह है कि 'मां वंदे' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में पीएम मोदी की जिंदगी के अलग-अलग पहलू दिखाए जाएंगे। उनके बचपन से लेकर राजनीतिक सफर, संघर्ष और अब तक की उपलब्धियों को कहानी के रूप में पेश किया जाएगा।

उन्नी मुकुंदन के बारे में बात करें तो उनका जन्म केरल में हुआ है, लेकिन उन्होंने कई साल गुजरात में बिताए हैं। उनकी पढ़ाई भी गुजरात में ही हुई है, जो पीएम मोदी का गृह राज्य है। उन्नी मुकुंदन ने साल 2011 में फिल्म 'सीडन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि फिल्में प्रोड्यूस भी करते हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी की एक फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।

फिल्म 'मां वंदे' का निर्देशन क्रांति कुमार सीएच कर रहे हैं और इसे वीर रेड्डी एम प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की सिनेमेटोग्राफी केके सेंथिल कुमार संभाल रहे हैं और संगीत रवि बसरूर दे रहे हैं। यह फिल्म पूरे भारत में रिलीज होगी और हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में देखी जा सकेगी। फिलहाल इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

बता दें कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' बन चुकी है, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। उस फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी का किरदार निभाया था।

Read more about: pm narendra modi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X