इश्क, इबादत और ईमान से मोहब्बत है तो जरूर देखें 'राजा नटवरलाल'
29 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है कुणाल देशमुख की फिल्म 'राजा नटवरलाल', जिसमें लीड रोल प्ले कर रहे हैं बॉलीवुड के सीरयल किसर इमरान हाशमी। फिल्म के जरिये पाकिस्तानी अदाकारा हुमैमा मलिक भी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। तो वहीं परेश रावल और केके मेनन भी लंबे अरसे के बाद एक दिलचस्प किरदारों में नजर आयेंगे।
फिल्म में वो सारे मसाले डाले गये हैं जिनकी वजहों से आजकल फिल्में चलती है। कहा जा रहा है कि फिल्म में इश्क है, इबादत है, इंतकाम और बहुत सारा रोमांच और रोमांस भी है।फिल्म का प्रमोशन जोरों से किया गया है। फिल्म के संवाद और गाने लोगों को पसंद आ रहे हैं अब देखते हैं कि फिल्म लोगों को पसंद आती है कि नहीं यह तो शुक्रवार को ही पता ही चलेगा जब फिल्म रिलीज होगी।
'राजा नटवरलाल' करेगा 'प्यार का द एंड'
मालूम हो कि कुणाल देशमुख निर्देशित फिल्म में इमरान एक आम आदमी का किरदार कर रहे हैं जो फिल्म में खलनायक बने मेनन से बदला लेता है। फिल्म के बारे में हुमैमा ने कहा था कि उन्होंने बॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म 'राजा नटवरलाल' में अपने सहकलाकार इमरान हाश्मी के साथ भले ही उत्तेजक और भावुक चुंबन के दृश्य किए हों, लेकिन फिल्म में कोई अश्लीलता नहीं है। हुमैमा ने बुधवार को यहां फिल्म के गाने की लांचिंग के मौके पर कहा, "फिल्म में कोई अश्लीलता नहीं है। यहां तक कि मुझे फिल्म में खूबसूरती से फिल्माए गए अपने रोमांटिक दृश्यों पर नाज है।"
आईये डालते हैं एक नजर 'राजा नटवरलाल' के कुछ दृश्यों पर..


Click it and Unblock the Notifications











