राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देखी कंगना की फिल्म मणिकर्णिका, फिर किया ये बड़ा काम
Recommended Video

कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका बस रिलीज की दहलीज पर खड़ी है और 25 जनवरी को धमाका करने वाली हैं। इस फिल्म के लिए कंगना ने काफी मेहनत की है और इस समय लगतार फिल्म को प्रमोट कर रही हैं। हाल ही में कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ़ झाँसी' की स्पेशल स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में हुई जहां पर राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने फिल्म देखी।
इस फिल्म को देखने के बाद खुद प्रेसीडेंट के ट्विटर से एक ट्वीट किया गया और इस बात की जानकारी दी गई। गौरतलब है कि इस मौके पर फिल्म की पूरी टीम और कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे। कंगना रनौत को बेहद खुशी हुई राष्ट्रपति ने फिल्म देखी।

बता दें कि फिल्म झांसी की रानी के जीवन पर आधारित है और उनकी वीरगाथा का बखान करती हुई नजर आने वाली है। इस सब के दौरान प्रसिद्ध गीतकार, लेखक और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) के चेयरमैन प्रसून जोशी और लाल कृष्ण आडवाणी भी मौजूद थे।


Click it and Unblock the Notifications