..................... President of India Ram Nath Kovind drops by on the sets of Brahmastra in Bulgaria met Ranbir Alia - Hindi Filmibeat

ब्रह्मास्त्र के सेट पर बुल्गारिया पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, रणबीर-आलिया संग क्रू से मिले

By Salman

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनो फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी है और इस फिल्म की शूटिंग बुल्गारिया में चल रही है। हाल ही में भारत के राषट्रपति श्री रामनाथ कोविंद फिल्म के सेट पर पहुंचे और फिल्म के सभी स्टारकास्ट और क्रू से मुलाकात की। इस दौरान कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और रामनाथ कोविंद ब्रह्मास्त्र के स्टारकास्ट के साथ नजर आ रहे है। इस मौके पर रणबीर और आलिया काफी ज्यादा खुश नजर आए और रणबीर ने उनका अभिनंदन किया। गौरतलब है कि इस समय राष्ट्रपति कोविंद यूरोप देशों से मुलाकात के लिए निकले है और इस मौके पर वो बुल्गारिया भी पहुंचे।

बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में फिल्म की शूटिंग चल रही है और इस दौरान वो मुलाकात करने वहां भी पहुंच गए। सोफिया के एक स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग के दौरान रामनाथ कोविंद ने सभी से मुलाकात की।

ranbir kapoor, alia bhatt, brahmastra, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, ब्रह्मास्त्र

बता दें कि इस मौके पर रामनाथ कोविंद के अलावा बुल्गारिया के प्रेसिडेंट रूमेन रादेव भी मौजूद थे और उन्होने भी मुलाकात की। इसके अलावा बात करें तो आलिया रणबीर एक दूसरे के काफी ज्यादा क्लोज आ चुके है और दोनो की शादी की खबरें भी सामने आती रहती है।

इस दौरान राष्ट्रपति ने इंडो-बुल्गारिया क्रू से भी बात की और रवाना हो गए। इसके अलावा आलिया और रणबीर साथ में उनके घर में स्पॉट हुए थे और उनकी एक फोटो भी वायरल हुई थी जिसमें वो रणबीर की मां के साथ काफी खुश नजर आ रही थी।

हालांकि इस फिल्म ब्रह्मास्त्र में रील लाइफ रोमांस भी दोनो के बीच देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म इन दोनो के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी नजर आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X