प्रेमानंद महाराज को एक टक देखती रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, आम जनता की तरह सुना प्रवचन, जानिए क्या की बाते
President Dropdi Murmu Visit to Premanand ji Maharaj: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिन के उत्तर प्रदेश में धार्मिक दौरे पर शुक्रवार को मथुरा के राधा केली कुंज आश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात की और उनका प्रवचन सुना।

प्रेमानंद महाराज के साथ वार्तालाप करते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। वीडियो में राष्ट्रपति कुर्सी पर बैठी प्यारी सी मुस्कान के साथ एक टक प्रेमानंद जी महाराज को देखती और उनकी बातें सुनती दिखाई दे रही हैं।
वृंदावन में कई धार्मिक स्थलों का दौरा
राष्ट्रपति दिन में आगे वृंदावन जाएंगी। वहां वह बाबा नीम करौरी की समाधि पर पुष्प अर्पित करेंगी। इसके साथ ही उड़िया बाबा आश्रम और दावानल कुंड भी जाएंगी। वृंदावन में ही राष्ट्रपति रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल के नए ऑन्कोलॉजी (कैंसर) ब्लॉक का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा वह वत्सल्य ग्राम का भी दौरा करेंगी।
गोवर्धन में दर्शन और परिक्रमा
21 मार्च को राष्ट्रपति गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में दर्शन करेंगी और आरती में शामिल होंगी। साथ ही वह गोवर्धन परिक्रमा भी करेंगी। राष्ट्रपति गुरुवार शाम मथुरा पहुंचीं। कैंट हेलीपैड पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मंत्रियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर भी गईं
दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति ने वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में दर्शन किए और आरती में हिस्सा लिया। इसके बाद वह प्रेम मंदिर गईं, जहां उन्होंने लेजर शो देखा। इसके बाद राष्ट्रपति ने राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की और शाम की आरती में शामिल हुईं।


Click it and Unblock the Notifications











