..................... President awarded Padma Shri to Raveena Tandon and MM Keeravani - Hindi Filmibeat

Padma Shri 2023: राष्ट्रपति ने रवीना टंडन और एमएम कीरावनी को किया पद्म श्री से सम्मानित

Padma Shri 2023

Padma Shri 2023: सिनेमा जगत के लिए बड़ी खबर सामने आई है, क्योंकि राष्ट्रपति मुर्मू ने बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन और दुनिया को अपनी धुन पर नचाने वाले म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावनी को आज यानी 5 अप्रैल को चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

इस समारोह के दौरान राष्ट्रपति के अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित थे। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन वायरल तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

इस बार अभिनेत्री रवीना टंडन पद्मश्री से सम्मानित होने वाली एकमात्र अभिनेत्री बनीं। रवीना टंडन ने इस अवॉर्ड को अपने दिवंगत पिता रवि टंडन को डेडिकेट किया।

रवीना टंडन ने एक साक्षात्कार में बीती शाम हुई पुरस्कारों की घोषणा पर रिएक्शन साझा करते हुए कहा,' मैं इस अवॉर्ड को पाकर बहुत सम्मानित और आभारी महसूस कर रही हूं। वास्तव में सभी लोगों को धन्यवाद देती हूं। एक चांस... यह मेरे लिए पुरस्कारों का साल रहा है, लेकिन मैं वास्तव में इसी उम्मीद नहीं कर रही थी। मुझे नहीं पता कि कैसे रिएक्ट करूं।'

आपको बता दे कि, रवीना टंडन को कला के क्षेत्र में योगदान देने के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में फिल्म जगत में कदम रख लिया था। फिल्म 'पत्थर के फूल' से रवीना बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी अक्सर बात करती हैं। साथ ही साल 2002 से वह पेटा संस्था से भी जुड़ी हुई हैं। आखिरी बार रवीना साल 2022 में आई फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आई थी।

ऑस्कर से लेकर गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स तक 'नाटू-नाटू' से धूम मचाने वाले म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावनी भी देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार लेने पहुंचे। कीरावनी ने अपने तीन दशक से अधिक के करियर में 200 से अधिक फिल्मों के लिए गीतों की रचना की है।

Read more about: padma shri 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X