ऐश्वर्या राय को सलमान खान से ही #EidMilan करना है....बॉक्स ऑफिस पर CONFIDENCE
दो बातें होती हैं - एक कॉन्फिडेंस और दूसरा ओवर कॉन्फिडेंस। जब दूसरी बात ज़्यादा होने लगे तो संकेत अच्छे नहीं रहते हैं। प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा के लिए साल अच्छा गया है और उनकी आने वाली फिल्मों का लाइन अप भी काफी दिलचस्प है।
Recommended Video

इससे भी ज़्यादा दिलचस्प ये है कि वो अपनी छोटी छोटी फिल्मों को बड़े बड़े स्टार्स के सामने भिड़ने दे रही है और इससे छोटी फिल्मों को फायदा ही मिल रहा है।

अब उन्होंने आखिरी बार कंफर्म किया है कि फन्ने खान का शेड्यूल एकदम टाइट चल रहा है और ईद से बेहतर फिल्म के लिए कोई अच्छी रिलीज़ डेट नहीं है। इसलिए फिल्म ईद पर ही रिलीज़ होगी और सलमान खान की रेस 3 के साथ क्लैश होगी।
ऐसे में काफी समय बाद, कोई स्टार अपनी दो फिल्मों के साथ एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेगा। अनिल कपूर ने जहां हाल ही में रेस 3 की टीम जॉइन की है वहीं फन्ने खान की शूटिंग वो जल्दी जल्दी निपटा रहे हैं।
अब देखना है कि फन्ने खान से ऐश्वर्या राय अपने पुराने वाले बॉक्स ऑफिस दिन वापस ला पाती हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications