प्रेमानंद महाराज की अचानक बिगड़ी तबीयत, एकांतिक वार्तालाप किया गया स्थगित

प्रेमानंद महाराज को कौन नहीं जानता। दूर देश से लोग प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते हैं। दोनों किडनियां फेल होने के बाद भी प्रेमानंद महाराज घंटों प्रवचन देते हैं साथ ही में अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए वह पदयात्रा भी करते हैं। वहीं विशेष जानकारी पाने और अपनी उलझनों को हल जानने के लिए भक्त एकांतिक वार्तलाप का भी हिस्सा बनते हैं।

Premanand Maharaj

मंगलवार को रद्द हुआ एकांतिक दर्शन

लेकिन आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है जो उनके भक्तों के लिए काफी दुख पहुंचाने वाली खबर है। बताया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज की तबीयत अचानक ही खराब हो गई है। इस बात की जानकारी राधा केलीकुंज परिवार की ओर से दी गई है। बताया गया है कि प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य वर्तमान में अनुकूल नहीं है। डॉक्टर की सलाह के मुताबिक प्रेमानंद महाराज को विश्राम करने का परामर्श दिया गया है। जिसके चलते आज मंगलवार को नित्य कार्यक्रमों के अंतर्गत एकांतिक वार्तालाप और एकांतिक दर्शन को स्थगित कर दिया गया है।

कई बार बिगड़ चुकी है तबीयत

आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज की किडनियां लंबे समय से खराब हैं। डायलिसिस के जरिए वह भक्तों को दर्शन दे पाते हैं और लोगों का मार्गदर्शन कर पाते हैं। प्रेमानंद महाराज ने कई बार अपनी स्थिति का वर्णन अपने प्रवचनों में किया है। जिसे सुनकर उनके भक्त काफी भावुक हो जाते हैं। फिलहाल तो ताजा जानकारी की बात करें तो प्रेमानंद महाराज को क्या हुआ इस बात की तो जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन हां, स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आज के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X