उसकी गर्दन उड़ा दूंगा... प्रेमानंद महाराज को फेसबुक पर मिली जान से मारने की धमकी, मचा बवाल...

Premanand Maharaj received death threat: वृंदावन में रहने वाले संत और प्रवचनकर्ता अनिरुद्ध कुमार पांडे जिन्हें लोग प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के नाम से भी जानते हैं। वह अपने विचारों की वजह से खास पसंद किए जाते हैं। आम जनता से लेकर फिल्मी सितारे तक हर कोई प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन जाता है। प्रेमानंद महाराज सभी को भक्ति का मार्ग दिखाते हैं और उन सभी प्रश्नों का सटीक उत्तर देते हैं जिनको लेकर लोगों के मन में उलझनें होती हैं। प्रेमानंद महाराज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। जो लोगों द्वारा बेहद पसंद किए जाते हैं।
लिव इन रिलेशन पर कही ये बात तो मचा बवाल
वैसे तो प्रेमानंद महाराज जी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। जिसमें वह भक्ति मार्ग को लेकर बातें करते नजर आते हैं। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो और सामने आया है जिसमें प्रेमानंद महाराज जी भी अनिरुद्धाचार्य महाराज के जैसे ही लिव इन रिलेशनशिप को लेकर सवाल उठाते नजर आए थे। उन्होंने आजकल के बच्चों द्वारा उठाए जाने वाले कदम पर आपत्ति जताई थी। जहां प्रेमानंद महाराज के शब्दों को सुनकर कुछ लोगों को सही मार्ग मिला वहीं कुछ लोगों को उनकी यह बात आपत्तिजनक लगी। बता दें कि हाल ही में एक युवक ने प्रेमानंद महाराज की बातों को सुनकर उन्हें ही मारने की धमकी दी है।
कही गर्दन उतारने की बात
दरअसल मध्य प्रदेश के सतना शहर के एक युवक ने प्रेमानंद महाराज को धमकी दी है। शत्रुघ्न सिन्हा नाम के एक शख्स ने फेसबुक आईडी से एक पोस्ट किया है। जिसमें शख्स ने प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी दी है। युवक ने पोस्ट करते हुए लिखा-'पूरे समाज की बात है। मेरे घर की बात में बोलता तो प्रेमानंद होता या कोई और मैं उसकी गर्दन उतार लेता।' बता दें कि शख्स के इस तरह के पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही शख्स पर एक्शन लेने की भी मांग की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
