श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर! प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का समय बदला, नहीं लगानी पड़ेगी रात 2 बजे से लाइन

वृन्दावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज अपने विचारों की वजह से सबसे लोकप्रिय संत माने जाते हैं। उनकी लोकप्रियता इतनी है की दिन हो या रात भक्तजन उनके दर्शन के लिए किसी भी समय आतुर रहते हैं। हाल ही में उनके स्वास्थ्य और भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनकी पदयात्रा के समय में बदलाव किया गया है। चलिए जानते हैं कि अब से प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा किस समय निकलेगी।

Premanand maharaj

पदयात्रा के दौरान लगती है लाखों भक्तों की भीड़

प्रेमानंद महाराज आए दिनों अपने प्रवचनों की वजह से इंटरनेट पर छाए रहते हैं। हाल ही में उनके दर्शन के लिए मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा महाराज जी से मिलने आए थे वहीं लाखों भक्त भी महाराज जी के दर्शन के लिए उनकी पदयात्रा में शामिल होने आते हैं। यह पदयात्रा अब तक रात को 2 बजे से निकाली जाती थी पदयात्रा की दूरी 2 किलोमीटर की होती है और यह यात्रा श्रीकृष्ण शरणम् निवास से श्री राधा केलि कुंज आश्रम तक होती हैं हाल ही में इस यात्रा के समय में बदलाव किया गया हैं।


अब से इस समय होगी प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा

आपको बता दें कि अब प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए लोगों को रात होने का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा बल्कि अब श्रद्धालुओं को दर्शन शाम को ही मिल जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो बदलाव भक्तों की सुरक्षा उनकी सुविधा और प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर किया गया है। अब उनकी पदयात्रा रात 2 बजे की जगह शाम 5 बजे निकलेगी। रात के समय ठंड, लंबा इंतज़ार श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का विषय बन रही थी समय के बदलाव से दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को भी आसानी से दर्शन मिल सकते हैं। यह पहला अवसर है की पदयात्रा शाम के समय की जा रही है।


लोकप्रिय संत बन चुके हैं प्रेमानंद महाराज

प्रेमानंद महाराज वृन्दावन के एक मशहूर संत और अधात्यमिक मार्गदर्शक हैं, वह अपने सरल जीवन और श्रीराधा कृष्ण की भक्ति पर आधारित उपदेश देने के लिए जाने जाते हैं। आपको बता दे की उनके दर्शन और उनके विचारो को सुनने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं। वैसे तो प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों का असर खास करके युवाओं में देखने को मिलता है।

More from Filmibeat

Read more about: Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X