हजारों भक्तों को लगा झटका! अनिश्चित काल के लिए स्थगित हुई प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा, वजह जान उड़ जाएंगे होश

प्रेमानंद महाराज आज देश-दुनिया में अपने सकारात्मक विचारों के लिए जाने जाते हैं। उनके प्रवचन सुनने के लिए उनको नजर भर देखने के लिए हजारों श्रद्धालु वृंदावन जाते हैं। प्रेमानंद महाराज के वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होते हैं। महाराज जी अपने आश्रम में भक्तों से मिलते हैं और उनकी उलझनों का अंत करते हैं, इसी के साथ ही प्रेमानंद महाराज देर रात पदयात्रा पर निकलते हैं।
स्थगित हुई प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा
प्रेमानंद महाराज की एक झलक देने के लिए आधी रात से ही लोग जमीन पर बैठकर उनका इंतजार करते हैं। कोई उनकी पदयात्रा के लिए रंगोली बनाता है। तो कोई उनकी पदयात्रा के लिए सड़कों पर फूल सजा देता है, लेकिन आपको बता दें कि भक्तों के लिए एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है। हालिया जानकारी के मुताबिक प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा स्थगित कर दी गई है। जैसे ही यह खबर भक्तों के मालूम हुई लोगों के चेहरे पर मासूमियत छा गई।
क्या है पदयात्रा रोके जाने का कारण
आश्रम से मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रेमानंद महाराज की तबीयत ठीक नहीं है। उनके बिगड़ते स्वास्थ्य की वजह से यह फैसला लेना पड़ा। यात्रा फिलहाल अनिश्चित काल के लिए रोकी गई है। जब भी पदयात्रा शुरू होगी तब भक्तों को इस बारे में जानकारी दे दी जाएगी। आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनियां खराब हैं। उन्हें डायलिसिस के लिए जाना पड़ता है, लेकिन ऐसी स्थिति में भी वह रोजाना अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए चलकर आते थे। उनके इसी जोश और ऊर्जा से लोग प्रभावित होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications