माघ मेला विवाद के बीच अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर ये क्या बोल गए प्रेमानंद महाराज? जानिए किसको कहा 'मच्छर'
Premanand Maharaj on Shankaracharya Avimukteshwara: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी को लेकर चर्चा हो रही है और एक विवाद काफी तेजी से फैल रहा है। बता दें कि माघ मेला के दौरान स्नान करने को लेकर रोक लगाए जाने के बाद शंकराचार्य धरने पर बैठे हैं और लोग उनके समर्थन में उनके साथ आ गए हैं।

इसके अलावा कुछ लोग हैं जो कि उनका विरोध कर रहे हैं और कुछ ने तो यहां तक सवाल उठा दिया कि वो शंकराचार्य हैं भी या नहीं। अब इस भयंकर विवाद के बाद प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अविमुत्तेश्वरानंद को लेकर कुछ ऐसा कहते नजर आ रहे हैं जो उनके भक्तों को पसंद आने वाला है।
शंकराचार्य पर क्या बोले प्रेमानंद जी महाराज
प्रेमानंद जी महाराज को इस वक्त देश का सबसे अच्छा संत माना जाता है और उनको हर धर्म के लोग पसंद करते हैं। उनको शंकराचार्य पर बोलने के लिए कहा गया तो वो बोले, ''कहां मच्छर गरुण की महिमा को जान सकता है। वो आचार्य हैं। स्वंय भगवान ही आचार्य के रूप में हैं। वो ठीक शास्त्र और सनातन के एक भी शब्द नीचे नहीं उतरेंगे। चाहें संसार निंदा करे या वंदना करे उनसे कोई मतलब नहीं होता।''
''जो आचार्य पीठ पर विराजमान है, उसके शब्द होंगे और धर्म पर होंगे। जो आचार्य पीठ पर विराजमान है उसको समाज को शास्त्र के अनुसार चलाना है। यही उन्होने चार मठों पर विराजमान होने वाले गुरुओं के लिए आदेश किया है। उनकी महिमा के बारे में बताने का सामर्थ्य हमारे अंदर नहीं है।'' बता दें कि इस दौरान प्रेमानंद महाराज मौजूद माघ मेला विवाद पर कुछ नहीं बोल रहे थे। ये एक पुराना वीडियो है जो कि अब आग की तरह वायरल हो रहा है।
अनशन पर हैं शंकराचार्य
शंकराचार्य इस वक्त गंगा किनारे अनशन पर बैठे हुए हैं। उनके पास लोग पहुंच रहे हैं और विवादों को लेकर उनका साथ दे रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि सरकार कोई व्यक्ति कब तक उनके पास जाकर माफी मांगता है। फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से किसी तरह का कोई ऐसा रिएक्शन नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications











