प्रेमानंद महाराज के शिष्यों ने किया महिला के साथ दुर्व्यवहार ? युवती ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- मुझे रात 1 बजे..

प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए हजारों की संख्या में लोग जमा होते हैं। लोग दूर देश से प्रेमानंद महाराज की एक झलक देखने के लिए रात भर लाइन में लगे रहते हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद भी कुछ चंद लोग ही हैं जिन्हें प्रेमानंद महाराज के एकांतिक वार्तालाप का टोकन मिलता है। वहीं हाल ही में एक महिला वृंदावन प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आई थी। महिला एकांतिक वार्तापाल के लिए रात के 1 बजे लाइन में लगी, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि महिला को दर्शन नहीं मिले । बता दें कि महिला ने प्रेमानंद महाराज के शिष्यों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है।
महिला ने लगाए प्रेमानंद महाराज के शिष्यों पर आरोप
बता दें कि हाल ही में एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला गौरी गोपाल आश्रम जाकर अनिरुद्धाचार्य महाराज के पास जाकर प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की शिकायत करती है। महिला कहती है कि हम तीनों महिलाएं प्रेमानंद महाराज की एकांतिक वार्त के लिए रात 1 बजे लाइन में लगे थे। उन्होंने आश्रम की सभी प्रकिया पूरी की, लेकिन शिष्यों ने उनसे पूछा कि क्या वह पहले भी यहां आ चुकी हैं ? इसपर महिला ने कहा की हां साल 2024 में जुलाई के महीने में आए थे। जिसके बाद शिष्य ने उन्हें टोकन देने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले आ चुके हैं उन्हें दोबारा टोकन नहीं मिलेगा।
वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्यों पर युवतियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। एकांतिक वार्ता में शामिल होने पहुंची युवतियों का आरोप है कि रातभर लाइन में लगने के बावजूद शिष्यों ने उन्हें टोकन देने से मना कर दिया। #premanandjimaharaj #aniruddhacharya pic.twitter.com/HbPMB1EnKp
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) November 5, 2025
क्या कहा अनिरुद्धाचार्य महाराज ने
महिला ने आरोप लगाया कि शिष्यों का व्यवहार अशिष्ट था। महिला ने कहा कि दर्शन देना ना देना आश्रम का अधिकार है, लेकिन उनके बोलने का तरीका बहुत ही गलत था। वहीं युवती की बात सुनकर अनिरुद्धाचार्य कुछ भी कहने से बचे उन्होंने आगे बस इतना ही कहा कि महाराज जी से मिलने के लिए अधिक संख्या में लोग आते हैं इसलिए जो लोग पहली बार दर्शन के लिए आ रहे हैं और उन्हें दर्शन मिल सके इसलिए ही नियम बनाए गए होंगे। हालांकि फिल्मीबीट इस वीडियो की पुष्टी नहीं करता है।


Click it and Unblock the Notifications










