..................... Premanand Maharaj Darshan become a horrible accident, car run over devotees, people are in serious condition - Hindi Filmibeat

प्रेमानंद महाराज का दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा, मची चीख-पुकार, कई की हालत नाजुक

प्रेमानंद महाराज को आज लाखों करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। देश दुनिया में प्रेमानंद महाराज का नाम है। उनसे मिलने के लिए रोजाना ही हजारों लाखों की संख्या से लोग वृंदावन पहुंचते हैं। कुछ लोगों को प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जगह मिल जाती है वहीं कुछ लोग जिन्हें आश्रम में जगह नहीं मिल पाती है वह रोड किनारे बैठकर प्रेमानंद महाराज के दर्शनों का इंतजार करते हैं।

Premanand Maharaj

हमेशा की तरह आज भी प्रेमानंद महाराज के दर्शन पाने के लिए हजारों की संख्या से लोग फुटपाथ पर बैठकर प्रेमानंद महाराज का इंतजार कर रहे थे, लेकिन परिक्रमा मार्ग पर एक बेकाबू कार ने फुटपाथ पर बैठे श्रद्धालुओं को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कई लोगों को नुकसान पहुंचा, लेकिन खासतौर पर मुरादाबाद की रहने वाली एक महिला की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है।

बता दें कि यह हादसा वृंदावन कोतवाली इलाके के परिक्रमा मार्ग स्थित श्री राधा केली कुंज आश्रम के पास हुआ है। आश्रम के पास बने फुटपाथ पर रोजाना ही दूर-दूर से श्रद्धालु आकर प्रेमानंद महाराज के दर्शनों का इंतजार करते हैं। वहीं आज भी उसी जगह पर श्रद्धालु बैठे हुए थे, लेकिन एक बेकाबू कार फुटपाथ से निकली और अचानक ही फुटपाथ की ओर मुड़ गई। जिसने कई श्रद्धालुओं को रौंद दिया।

अच्छी बात तो यह है कि फुटपाथ के सामने रेलिंग लगाई गई है जिससे कार की स्पीड धीमी हुई। अगर रेलिंग ना होती तो रौंदने वालों की संख्या कई गुना ज्यादा हो सकती थी। फिलहाल तो मुरादाबाद से आई 40 वर्षीय महिला नीलम कार की चपेट में आ गईं। बताया जा रहा है कि उन्हें काफी गंभीर चोट आई है। उन्हें तुरंत ही पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बता दें कि पुलिस ने इस कार को अपने कब्जे में ले लिया है। कार में बैठे तीन युवकों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ जारी है।

Read more about: Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X