श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! बदले प्रेमानंद महाराज के आश्रम के नियम, मिनटों में मिलेगा टोकन, जल्द होंगे दर्शन

वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज आए दिनों किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बने रहते हैं कभी अपने विचारों को लेकर तो कभी अपने स्वस्थ को लेकर। लोग दूर दराज से प्रेमानंद महाराज के दर्शन और उनका आशीर्वाद पाने के लिए वृंदावन आते हैं, लेकिन प्रेमानंद महाराज के दर्शन पाने के लिए लोगों को चार दिन के लंबे समय का इंतज़ार करना पड़ता था। अब आश्रम प्रशासन की ओर से लोगों को एक बड़ी राहत दी गई है। बताया जा रहा है कि टोकन मिलने के बाद अब लोगों को लंबे इंतज़ार से राहत मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि अब कितनी जल्दी होंगे प्रेमानंद महाराज के दर्शन और क्या हैं नए नियम।

Premanand Maharaj


बदले आश्रम के नियम

वृंदावन के पूजनीय संत प्रेमानंद महारज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लंबे इंतज़ार से राहत मिलने वाली है अब तक लोगों को अपना टोकन पाने के लिए करीब चार दिनों तक प्रतीक्षा करनी पड़ती थी, लेकिन आश्रम प्रशासन की ओर से टोकन व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आश्रम प्रशासन ने टोकन का समय बदल दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब श्रद्धालुओं को तीसरे दिन ही एकांतिक वार्ता का अवसर मिल सकेगा। वहीं आश्रम प्रशासन इस प्रक्रिया को और भी सरल बनाने पर काम कर रहा है जिसकी वजह से आने वाले समय में श्रद्धालुओं को दूसरे दिन ही एकांतिक वार्ता का टोकन मिलने की संभावना बताई जा रही है।

बता दें कि नई व्यवस्था के अनुसार श्रद्धालुओं को दिन के समय अपना नंबर प्राप्त करने के लिए लाइन में लगना होगा। वहीं शाम के समय श्रद्धालुओं के हाथ पर नंबर लिखकर एक टोकन दिया जाएगा जिसके बाद श्रद्धालुओं को अगले दिन सुबह 8:15 तक गौतम ऋषि आश्रम पहुंचना पड़ेगा। यहां श्रद्धालुओं को इस टोकन के बदले एकांतिक वार्तालाप का टोकन प्राप्त होगा।

जिसके बाद श्रद्धालु तीसरे दिन प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर पाएंगे। आश्रम प्रशासन की ओर से बताया गया कि व्यवस्था को और अधिक सरल बनाने की योजना बनाई जा रही है। ताकि श्रद्धालुओं को एक दिन पहले ही शाम को टोकन उपलब्ध कराया जा सके। इस व्यवस्था से दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

More from Filmibeat

Read more about: Premanand Maharaj
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X