प्रेमानंद महाराज ने अनिरुद्धाचार्य को बिग बॉस में जाने को लेकर दी सलाह, ऐसी जगह मत जाना जहां...

Aniruddhacharya Premanand Maharaj Ji: मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य अपने हंसमुख स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके अक्सर कोई ना कोई वीडियो वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जब बिग बॉस 18 की शुरुआत हुई थी तो कहा गया था कि अनिरुद्धाचार्य भी इसमें भाग लेने वाले हैं।
हालांकि आपको बता दें कि अनिरुद्धाचार्य ने बिग बॉस 18 में भाग लेने से साफ मना कर दिया था। लेकिन उन्हें शो की प्रीमियर नाईट पर जरूर देखा गया था। हालांकि बाद में उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। लेकिन अब इसी बीच उनके गौरी गोपाल आश्रम में भगवान श्रीमन नारायण की प्राण प्रतिष्ठा हुई। जिसका निमंत्रण लेकर वह प्रेमानंद महाराज के पास पहुंचे थे।
प्रेमानंद महाराज ने भी अनिरुद्धाचार्य के इस निमंत्रण को स्वीकार किया और फिर उनको समझाया। अब इसी बीच एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ भी नजर आ रहा है। जिसमें प्रेमानंद महाराज ने अनिरुद्धाचार्य को कहा कि किसी भी ऐसी जगह पर आज के बाद मत जाना जहां जाकर तुम्हारी आलोचना हो, या फिर तुम्हारे ऊपर कोई उंगली उठाई। घर बैठे सब कुछ होगा। तुम आगे बढ़ो और भगवान पर विश्वास रखो।
प्रेमानंद महाराज ने अनिरुद्धाचार्य से कहा कि कहीं से भी निमंत्रण आए तो पहले यह देखो कि मेरे यहां पर जाने से धर्म प्रतिष्ठा पर कोई भी आंच तो नहीं आएगी। अगर ऐसा होता है तो वहां पर बिल्कुल नहीं जाना चाहिए। भगवान के अलावा आपका इस जीवन में कोई भी सहयोगी नहीं है। जिसको भी तुम सहयोगी मानते हो वही तुम्हारी जड़ को काटने की कोशिश करेगा।


Click it and Unblock the Notifications