रणबीर कपूर के 'रामायण' रोल पर प्रेमानंद महाराज का बड़ा बयान! बोले- पहले खुद को पवित्र करे... नहीं तो..

Premanand Maharaj On Ramayana Star Caste

Premanand Maharaj On Ramayana Star Caste: आजकल रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म में रणबीर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक पुराना वीडियो और प्रेमानंद महाराज का एक बयान सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एक एक्टर जो भगवान राम का किरदार निभाने वाला है, उसे लेकर ऐसी बातें हो रही हैं। फैंस भी इस पर अपनी मिली-जुली राय दे रहे हैं।

रणबीर कपूर का पुराना वीडियो और 'बीफ' विवाद

इस वक्त नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' खूब सुर्खियों में है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। उनके अलावा, केजीएफ स्टार यश रावण के रोल में दिखेंगे, साई पल्लवी सीता बनेंगी, रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे और सनी देओल हनुमान के रोल में नज़र आएंगे। अमिताभ बच्चन जटायु और लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में दिखेंगी।

जब फिल्म की चर्चा शुरू हुई थी, तो खबर आई थी कि रणबीर कपूर ने रोल के लिए शराब, सिगरेट, नॉनवेज सब छोड़ दिया है। लेकिन इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो काफी पुराना है, जिसमें वो एक फूड इन्फ्लुएंसर के साथ बात कर रहे हैं। वो कह रहे हैं, "बीफ मेरा फेवरेट है, मेरी फैमिली पेशावर से है, इसलिए उनके साथ कई सारे पेशावरी फूड भी इधर आए। मुझे मटन, पाया और रेड बीफ बहुत पसंद है।"

ये वीडियो 2022 का है, जब रणबीर ने फूड राइटर और टीवी पर्सनैलिटी कुणाल विजयकर के साथ खाने पर चर्चा करते हुए कहा था, "आई एम बिग बीफ बॉय!" इस पुराने वीडियो के सामने आने के बाद रणबीर कपूर की खूब आलोचना हो रही है, खासकर भगवान राम का किरदार निभाने को लेकर।

प्रेमानंद महाराज का 'पवित्रता' पर बयान

इसी बीच, प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो यूट्यूब और फेसबुक पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो उन अभिनेताओं के बारे में बात करते नज़र आ रहे हैं, जो पवित्र किरदार निभाते हैं।

प्रेमानंद महाराज कह रहे हैं, "पवित्र दृश्य को दिखाने के लिए हमें पहले पवित्रता खुद में धारण करनी होगी। अगर हमारे पात्रों में अभिनेताओं में पवित्रता नहीं रही तो फिर वो... अब जैसे गंगाजी का अभिनय करना है, उसको पहले उपवास करके, पवित्र होकर अपने भावों को पवित्र करना चाहिए। फिर अपने में गंगा की भावना करें तब वो अभिनय करें।"

महाराज ने आगे कहा, "अगर आप शराब पिएं, मांस खाएं और सोचें कि हम शांतनु जी का, भीष्म जी का, गंगाजी का अभिनय करेंगे तो कर ही नहीं पाएंगे। उसमें वो बनावटीपन बना रहेगा। अभिनय करने वालों में संयम, ब्रह्मचर्य, नशा खोरी ना करना, गंदी आदतें ना करना। तो उनमें जो पवित्रता आएगी, तब पवित्र अभिनय आकर्षण कारी बनेगा।"

रणबीर के पुराने वीडियो और प्रेमानंद महाराज के बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग मान रहे हैं कि भगवान राम का किरदार निभाने के लिए कलाकार का निजी जीवन भी पवित्र होना चाहिए। वहीं, कुछ लोग कहते हैं कि ये सिर्फ एक एक्टर का काम है और उनके निजी पसंद-नापसंद से इसे नहीं जोड़ा जाना चाहिए। इस विवाद से फिल्म 'रामायण' को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है। अब देखना होगा कि ये फिल्म दर्शकों के दिलों में अपनी जगह कैसे बनाती है।

More from Filmibeat

Read more about: ranbir kapoor ramayana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X