Falahari Baba ने Raj Kundra पर लगाया आरोप, प्रेमानंद महाराज को लेटर लिखकर कहा- 'मांस-शराब से उसकी किडनी...'

Falahari Baba vs Raj Kundra: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) हाल ही में वृंदावन पहुंचे थे। वहां उन्होंने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Ji Maharaj) से मुलाकात की। इस दौरान जब राज कुंद्रा ने कहा कि उन्हें पता चला कि महाराज की दोनों किडनियां पिछले 10 साल से खराब हैं, तो उन्होंने अपनी एक किडनी दान करने की इच्छा जताई।
राज कुंद्रा ने कही थी किडनी नेदने की बात
जब राज कुंद्रा ने अपनी किडनी देने की बात कही तो प्रेमानंद जी महाराज ने ऐसा करने से मना कर दिया और कहा कि उनकी रक्षा खुद भगवान कर रहे हैं। लेकिन अब इस मामले में एक नया मोड़ आ चुका है। मथुरा के एक फेमस बाबा जिन्हें फलाहारी बाबा के रूप में भी जाना जाता है, उन्होंने राज कुंद्रा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
फलाहारी बाबा का आरोप
राज कुंद्रा की किडनी पेशकश के बाद मथुरा के दिनेश फलाहारी बाबा (Dinesh Falahari Baba) ने महाराज को लेटर लिखते हुए दावा किया कि राज कुंद्रा की किडनी अशुद्ध है। बाबा ने आरोप लगाया कि राज मांस और शराब का सेवन करते हैं, जिसकी वजह से उनकी किडनी "तामसिक" और "प्रदूषित" है। बाबा ने कुंद्रा को एक विवादित शख्सियत बताते हुए कहा कि महाराज को उनकी किडनी स्वीकार नहीं करनी चाहिए।
फलाहारी बाबा ने दी अपनी किडनी देने की पेशकश
दिनेश फलाहारी बाबा ने पत्र में लिखा कि वे पूरी तरह फलाहारी जीवन जीते हैं। ना तो मांस खाते हैं और न ही शराब पीते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी किडनी शुद्ध है और दान के लिए सबसे सही है। बाबा का कहना है कि हर ब्रजवासी प्रेमानंद महाराज को भगवान समान मानता है और उनके लिए अपनी जान तक देने को तैयार है।
लोगों ने राज कुंद्रा को किया ट्रोल
राज कुंद्रा की किडनी दान करने को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने तंज कसा। कुछ ने इसे पीआर स्टंट (PR Stunt) बताया और मजाक उड़ाया।
राज कुंद्रा का जवाब
ऑनलाइन ट्रोलिंग का जवाब देते हुए राज कुंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा- "आज की दुनिया अजीब है, जहां अगर कोई किसी की जान बचाने के लिए अपना हिस्सा देना चाहता है, तो उसे पीआर स्टंट कहा जाता है। अगर करुणा दिखाना स्टंट है, तो ऐसे और स्टंट होने चाहिए। अगर इंसानियत दिखाना एक रणनीति है, तो इसे और लोगों को अपनाना चाहिए। मीडिया और ट्रोल्स मुझे डिफाइन नहीं कर सकते।"


Click it and Unblock the Notifications











