''बजरंगी भाईजान' से ज्यादा हिट होनी चाहिए थी 'प्रेम रतन धन पायो''
[बॉलीवुड न्यूज] जी सिने एवार्ड्स के रेड कार्पेट पर सलमान खान ने कहा कि उनकी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से ज्यादा 'प्रेम रतन धन पायो' को हिट होनी चाहिए थी। जी हां, दोनों फिल्में सलमान खान की ही थीं। लेकिन उन्हें प्रेम रतन धन पायो के ज्यादा न चल पाने का दुख है।
सलमान खान ने कहा कि सूरज बड़जात्या को प्रेम रतन धन पायो से और खुशी मिलनी चाहिए थी। मुझे लगता है प्रेम रतन धन पायो को बजरंगी भाईजान से भी ज्यादा सफल होनी चाहिए थी.. क्योंकि सूरज बड़जात्या ने इस फिल्म पर बहुत मेहनत की थी। यह परिवार पर एक खूबसूरत कहानी थी।
''प्रेम रतन धन पायो' के लिए मैंने भी सलमान जितनी ही मेहनत की थी..''
बहरहाल, बता दें सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म प्रेम रतन धन पायो ने 207.4 करोड़ का कलेक्शन किया था। जबकि बजरंगी भाईजान ने 320 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी। बहरहाल, दोनों ही फिल्में 2015 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में हैं।
फिलहाल, सलमान खान अली अब्बास जफर की फिल्म सुल्तान पर काम कर रहे हैं। सलमान खान इसे काफी कठिन फिल्म मानते हैं। बता दें, सुल्तान के लिए सलमान खान ने स्पेशल ट्रेनिंग भी ली है।
यहां देखते हैं सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
