SUPERHIT: रिलीज से पहले ही 'प्रेम रतन धन पायो' तोड़ रही है रिकॉर्ड!
[बॉलीवुड न्यूज] सलमान खान की 'प्रेम रतन धन पायो' को लेकर सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री भी काफी उत्साहित है। हों भी क्यों न.. आखिर एक बार फिर सूरज बड़जात्या और 'प्रेम' की सुपरहिट जोड़ी जो साथ आने वाली है।
इसी का नतीजा है कि फिल्म की म्यूजिक राइट्स 17 करोड़ की दमदार राशि में बिकी है। फिल्म का म्यूजिक सलमान के दोस्त हिमेश रेशमिया ने दी है और फिल्म में कुल 9 गाने हैं। जो बिल्कुल सूरज बड़जात्या की फिल्म को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
सूरज बड़जात्या और सलमान खान की फिल्मों का म्यूजिक हमेशा ही सुपरहिट रहा है, 'मैंने प्यार किया' हो या 'हम आपके हैं कौन'.. लिहाजा उसे इतने ऊंचे दाम में बेचा गया। सूत्रों की मानें तो 17 करोड़ इंडस्ट्री स्टैंडर्स के हिसाब से भी काफी ज्यादा है।
यहां जाने प्रेम रतन धन पायो में क्या है खास-
prem ratan dhan payo salman khan sooraj barjatiya sonam kapoor सलमान खान प्रेम रतन धन पायो सूरज बड़जात्या सोनम कपूर


Click it and Unblock the Notifications


