JHATKA: प्रेम रतन धन पायो 200 करोड़ के लिए वापस रिलीज़ !
[बॉलीवुड समाचार] प्रेम रतन धन पायो ने आखिरकार फैन्स को निराश कर ही दिया जाए। और इसका सुबूत है फिल्म का रोज़ गिरता कलेक्शन। प्रेम रतन धन पायो का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड काफी खराब हो चुका है और फिल्म किसी तरह खिसक रही है। लेकिन अगर यही चाल रही तो प्रेम रतन धन पायो का बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ पार करना मुश्किल लग रहा है।
यही कारण है कि फिल्म को वापस रिलीज़ किया जा रहा है। एक बार फिर से एडिट करने के बाद। गौरतलब है कि फिल्म की लंबाई है 2 घंटे 45 मिनट, और एड - इंटरवल मिलाकर प्रेम रतन धन पायो 3 घंटे 10 मिनट की हो जा रही है। इसलिए फिल्म को शो कम मिल पा रहे हैं। और इसलिए अब वापस फिल्म को 12 मिनट छोटा किया जाएगा।
इससे पूरे दिन में करीब एक घंटे 10 मिनट की बढ़ोतरी हो रही है जहां प्रेम रतन धन पायो का एक और शो आराम से निकाला जा सकता है। अब सवाल ये उठता है कि ये 12 मिनट कहां से निकाले जाएं। तो राजश्री ने फैसला किया है कि सीन काटने की बजाय फिल्म के गाने और छोटे कर दिए जाएंगे।
लेकिन क्या इतने के बाद भी फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री करेगी? जानिए कौन से कयास झूठे साबित हुए -


Click it and Unblock the Notifications

