RECORD: इस लिस्ट में सलमान ही सलमान.. शाहरूख- अजय देवगन सब पीछे!
[बॉलीवुड न्यूज] साल 2015 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने एक बार फिर रिकॉर्ड कायम किया है। जी हां, प्रेम रतन धन पायो टेलीविजन पर अब तक सबसे ज्यादा टीआरपी बटोरने वाली फिल्म बन गई है। 14 फरवरी 2016 को इस फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर था।
सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रेम रतन धन पायो को स्टार गोल्ड पर दिखाया गया था।
CONFIRM: सलमान खान- सूरज बड़जात्या की अगली फिल्म.. NO एक्शन
हम्मम.. वैसे कोई शक नहीं कि सलमान खान सिर्फ बड़े पर्दे ही नहीं, बल्कि छोटे पर्दे के भी सुपरस्टार हैं। लिहाजा, टीवी दर्शकों का भी उनसे खासा जुड़ाव है। वहीं जब फिल्म सूरज बड़जात्या की हो तो उसे पूरे परिवार के साथ बैठकर सभी देखना चाहते हैं।
खैर, प्रेम रतन धन पायो की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म को समीक्षकों से लेकर फैंस तक ने नकार दिया था। लेकिन यह नया रिकॉर्ड फिल्म के लिए किसी सफलता से कम नहीं।
यहां जानिए प्रेम रतन धन पायो ने किन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा है-


Click it and Unblock the Notifications













