प्रेम रतन धन पायो + क्योंकि सास भी कभी बहू थी = प्रेम दिलवाला - FAN REACTIONS
प्रेम दिलवाला आ गया है और जैसा कि सबको लग रहा था, फिल्म में वैसा कुछ नहीं है जैसा सूरज बड़जात्या फैन्स को चाहिए था और फिल्म में वो सब कुछ है जो सलमान खान फैन को चाहिए। कुल मिलाकर देखा जाए तो सलमान खान के प्रेम अवतार ने कुछ फैन्स को काफी खुश किया और कुछ को काफी निराश।
सलमान खान 15 साल बाद राजश्री की फिल्म में वापसी कर रहे थे और इसका मतलब था कि फैन्स उनके वही शरमीले से, चुलबुले, शांत पर चुप वाले प्रेम को देखने के लिए बेकरार थे। पर वो प्रेम फैन्स को कहीं मिला ही नहीं। अगर कुछ मिला तो वो था अधपक्का सा बजरंगी और दबंग पांडे का तड़का मार कर और सूरज बड़जात्या की फिल्म में ऐसा सलमान देखकर फैन्स थोड़ा चौंके।
क्योंकि उन्हें आज भी ऊंहूं ऊंहूं या होता है होता है करने वाले प्रेम का इंतज़ार था। सलमान खान की एंट्री के साथ ऐसा लगा भी कि वो प्रेम वापस आ गया लेकिन 2 घंटे 45 मिनट दर्शक बस उस प्रेम का इंतज़ार ही करते रह गए।
ऐसे में उनका सहारा बना ट्विटर और फिर तो ऐसे ऐसे रिएक्शन आए कि पूछिए मत बस पढ़ डालिए -


Click it and Unblock the Notifications


