शाहिद कपूर ने सलमान खान से छीन ली तगड़ी फिल्म? 'प्रेम की शादी' से इसलिए बाहर हुए 'प्रेम'

salman khan shahid kapoor sooraj barjatya

कुछ समय से सलमान खान की फिल्म उस तरह से नहीं चल रही हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं। इसके बाद खबर आई थी कि अपने करियर को पटरी पर लाने के लिए वो सूरज बडजात्या और संजय लीला भंसाली की साथ पाना चाहते हैं।

इसके बाद खबर आई थी कि सलमान पहले राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म का हिस्सा होंगे जिसका नाम 'प्रेम की शादी' होने वाला है। लेकिन अब इस फिल्म से एक खबर सामने आई है जो कि आपको झटका देने के लिए काफी है।

गौरतलब है कि सलमान खान को इस फिल्म से अचानक रिप्लेस कर दिया गया है। जी हां, सलमान खान की जगह शाहिद कपूर इस फिल्म का हिस्सा होंगे।

क्यों हुए रिप्लेस?

कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सलमान खान की सूरज की पहली पसंद थे। लेकिन सलमान खान ने जब कहानी सुनी तो उनके साथ कुछ क्रिएटिव मसले हो गए। ऐसा कहा जा रहा है कि इसके बाद सूरज ने अपने प्लान बदलते हुए शाहिद कपूर को लेने का प्लान किया है।

पीपीइंग मून की एक रिपोर्ट है कि अब मेकर्स शाहिद कपूर को लेने की बात सोच रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि शाहिद कपूर इस फिल्म लिए फाइनल होते हैं या नहीं। सलमान खान के फैंस के लिए ये एक बुरी खबर है क्योंकि राजश्री और सलमान जब साथ आते हैं तो बड़ा धमाका होता है। मैने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो जैसी फिल्में दोनों ने साथ ही की हैं।

वर्कफ्रंट

सलमान खान को लेकर खबरें हैं कि वो काफी जल्दी द बुल का हिस्सा बनेंगे। ये फिल्म कब फ्लोर पर आएगी और कब रिलीज होगी इसको लेकर किसी तरह का कोई ऐलान नहीं हआ है। सलमान खान आखिरी बार फिल्म टाइगर 3 का हिस्सा बने थे। फिल्म ने ठीक ठाक कमाई की थी लेकिन ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल नहीं हुई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X