..................... Prem Dhillon house firing Genta Kharar took responsibility for attack mentioned Sidhu Moosewala - Hindi Filmibeat

पंजाबी सिंगर Prem Dhillon के घर पर हुई फायरिंग, इस गैंग्स्टर ने ली हमले की जिम्मेदारी, मूसेवाला का किया जिक्र

Prem Dhillon

Punjabi Singer Prem Dhillon House Firing: पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों के कनाडा वाले घर पर हाल ही में हमला हुआ उनके घर पर गोलीबारी की घटना हुई, जिससे उनके फैंस की चिंताएं बढ़ गई हैं। उनके घर के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी चर्चित अर्श डाला से जुड़े एक गैंगस्टर ने ली है। इस हमले के पीछे का मकसद अभी भी साफ नहीं हुआ है और मामले की जांच चल रही है।

इस गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी

प्रेम ढिल्लों के घर पर सोमवार को गोलीबारी की गई, जिसकी जिम्मेदारी जयपाल भुल्लर गैंग ने ली। गैंग की वायरल की गई एक पोस्ट में सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नाम भी शामिल है, जिनकी 2022 में पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और इसमें जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का भी नाम शामिल है। फायरिंग की जिम्मेदारी जेंटा खरड़ ने ली है, जो जयपाल भुल्लर गैंग से जुड़ा है और इस वक्त आस्ट्रेलिया में रह रहा है। आपको बता दें, जेंटा को खालिस्तानी आतंकी अर्श डाला का बेहद करीबी माना जाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, प्रेम ढिल्लों को "बूट कट", "ओल्ड स्कूल" और "माझा ब्लॉक" जैसे फेमस गानों के लिए जाना जाता है।

एपी ढिल्लों के घर पर भी हुआ था हमला

पिछले साल सितंबर में, कनाडा के वैंकूवर में फेमस पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी की गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य रोहित गोदारा नाम के एक शख्स ने इस घटना की जिम्मेदारी ली थी।

गिप्पी ग्रेवाल का घर भी नहीं छूटा

यही नहीं, नवंबर 2023 में, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कनाडा में सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर पर कथित तौर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। कथित घटना वैंकूवर के व्हाइट रॉक नेबरहुड में हुई थी।

Read more about: prem dhillon
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X